{"_id":"680acef2dfde85b65e079615","slug":"the-center-has-given-strict-instructions-to-the-states-regarding-the-increasing-heat-news-in-hindi-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: गर्मी और बढ़ेगी... 12 राज्यों में 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान; बचाव के लिए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather: गर्मी और बढ़ेगी... 12 राज्यों में 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान; बचाव के लिए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट किया
Fri, 25 Apr 2025 05:23 AM IST
शुभम कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:23 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों से कहा है कि गर्मी और हीट वेव को लेकर देश के वरिष्ठ नागरिक अति संवेदनशील हैं। ऐसे में यह बताना जरूरी है कि बिना श्रम किए भी ये बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आ सकते हैं क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ते तापमान को झेल नहीं पाता है।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए प्रत्येक अस्पताल में हीट स्ट्रोक चिकित्सा प्रबंधन के इंतजाम पूरे करने का निर्देश दिया है। तापमान बढ़ने पर अक्सर आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। अगले कुछ दिन में देश के अधिकांश हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में आ सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों से कहा है कि गर्मी और हीट वेव को लेकर देश के वरिष्ठ नागरिक अति संवेदनशील हैं। ऐसे में यह बताना जरूरी है कि बिना श्रम किए भी ये बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आ सकते हैं क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ते तापमान को झेल नहीं पाता है।
बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को विशेष बचाव की जरूरत
साथ ही राज्यों को जारी पत्र में सलिला श्रीवास्तव तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने की आशंका जताते हुए कहा है कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को विशेष बचाव की जरूरत है, जिसके लिए सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। दोपहर के वक्त सबसे अधिक तापमान रहता है, इसलिए कक्षा एक से आठ तक स्कूलों की छुट्टी के समय में बदलाव होना चाहिए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर मजदूर, सुरक्षा गार्ड, रेहड़ी पटरी वाले सहित उन सभी को हीट वेव से अलर्ट करने की जरूरत है जिनका सबसे ज्यादा धूप में काम रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: 'धर्म पूछकर की गई हत्या, हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले आरएसएस प्रमुख
आइएचआइपी प्रणाली से हो निगरानी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए देश के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। हर अस्पताल में हीट स्ट्रोक रूम अनिवार्य है। साथ ही ओआरएस कॉर्नर भी स्थापित किए जाना चाहिए। इसके अलावा भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों के संक्रमण से बचाव के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फार्मेशन प्लेटफार्म (आइएचआइपी) प्रणाली से निगरानी होनी चाहिए।
अस्पतालों में हों अग्मिशमन के इंतजाम
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा है कि देश के प्रत्येक अस्पताल में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था की जांच करना जरूरी है जिसके लिए सरकारी विभागों से भी सहयोग प्राप्त किया जाए। अग्निशमन इंतजामों की जांच के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराना अनिवार्य है। अधिक ताप की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए सभी सुविधाएं होनी चाहिए। राज्यों से सभी अस्पतालों में अग्नि और विद्युत सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने के लिए भी कहा गया है।
ये भी पढ़ें:- Peace After Pahalgam: 500+ पर्यटक कश्मीर से महाराष्ट्र लौटे; सुरक्षित वापसी पर छलके आंसू, परिजनों ने गले लगाया
मौसम विभाग की चेतावनी
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई गई है। राजस्थान के 2 जिलों में शुक्रवार को लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के 21 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की संभावना जताई है।
उधर, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है।
संबंधित वीडियो--

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन