Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thawar Chand Gehlot wrote letter to HRD Ministry says Rollback UGC quota system for appointment

थावर चंद गहलोत ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी, UGC के नए सर्कुलर को वापस लेने की मांग की

Tue, 20 Mar 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Thawar Chand Gehlot wrote letter to HRD Ministry says Rollback UGC quota system for appointment
Thawar Chand Gehlot - फोटो : file photo

सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को UGC के कोटा नियमों से संबंधित चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि नए कोटा नियम अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग के खिलाफ है। इन्हें वापिस लिया जाए। 

विज्ञापन


गहलोत ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि सरकार का काम है कि उन वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें जो शिक्षा के क्षेत्र में हाशिए पर हैं। उन्होंने लिखा कि यूजीसी का नया कोटा संवैधानिक नियमों और प्रावधानों के खिलाफ हैं। ऐसे में उन्हें यह सर्कुलर वापस लेना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि यूजीसी ने बीते 5 मार्च को एक सर्कुलर जारी किया था। जिसके मुताबिक एससी, एसटी और ओबीसी कोटे की भर्तियां अब विभागों की जरूरतों के हिसाब से होंगी, न कि विश्वविद्यालयों के हिसाब से। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत के अनुसार, पुराने रोस्टर के तहत विश्वविद्यालय को एक ईकाई के तौर पर माना गया था और इसी के तहत सभी वर्गों को आरक्षण दिया जाता है। लेकिन एचआरडी मंत्रालय द्वारा जो रोस्टर लाया गया है उसके मुताबिक विभाग ईकाई होंगी न कि यूनिवर्सिटी। ऐसा करने से अनुसूचित जाति/जनजाति और पिछड़े वर्ग के प्रोफेसरों की भर्तियों में कमी आएगी। सामाजिक न्याय मंत्री के मुताबिक नए रोस्टर सिस्टम के तहत टीचिंग फैकल्टी में ओबीसी कोटे की सिर्फ 4 वैकेंसी रह जाएंगी, वहीं एससी के लिए 7 और एसटी के लिए 14 पद ही खाली रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed