Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor slams BJP on inheritance tax issue, says it's facing defeat, flailing about for any weapon

BJP vs Congress: थरूर बोले- भाजपा बेवजह उठा रही विरासत कर मुद्दा; विपक्ष के PM पद प्रत्याशी पर दिए बड़े संकेत

Sat, 04 May 2024 05:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 04 May 2024 05:53 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को अभी से अपनी हार का अहसास हो गया है। इसलिए पार्टी के नेता ऐसे मुद्दे ढूंढ रहे हैं, जिनका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी पर भी जवाब दिया और दावा किया कि भाजपा की पकड़ ढीली हो चुकी है।

विज्ञापन
Tharoor slams BJP on inheritance tax issue, says it's facing defeat, flailing about for any weapon
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सैम पित्रोदा के बयान के बाद देश में विरासत टैक्स को लेकर अलग ही बहस छिड़ गई है। भाजपा ने इसे अपना चुनावी मुद्दा बनाया और अलग अलग मंचों से कांग्रेस पर निशाना साधा। अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ऐसी कोई बात नहीं कही है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा इस मुद्दे को जान-बूझकर उठाया जा रहा है क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।   

विज्ञापन


‘कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कुछ भी नहीं’
बता दें कि थरूर कांग्रेस के घोषणापत्र को तैयार करने वाली टीम के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि विरासत कर को 1985 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी  द्वारा समाप्त किया गया था। लेकिन इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को फिर से उठाने का काम किया है। सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान पर थरूर ने कहा कि पित्रोदा भारत में नहीं बल्कि शिकागो में रहते हैं और यह उनके निजी विचार हैं। कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है, वे सारी बातें घोषणापत्र में लिखी गईं हैं। थरूर ने कहा ‘घोषणापत्र बनाने वाली कमेटी का सदस्य होने के नाते मैं कह सकता हूं कि पार्टी ने कभी भी विरासत कर को लेकर चर्चा नहीं की।’  
विज्ञापन


‘विरासत कर को खत्म करने का फैसला सही था’
कांग्रेस सांसद ने कहा कि 1985 में सरकार विरासत कर से एक वर्ष से 20 करोड़ रुपये कमा रही थी। इस प्रतिष्ठान को चलाने के लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ से ज्यादा खर्च किया जा रहा था। इसलिए उस दौरान विरासत कर को खत्म करने का फैसला सही था। लेकिन, इसके बाद अब भाजपा द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाजपा को अभी से हार का अहसास’
थरूर ने आरोप लगाया कि 2019 में भाजपा नेताओं ने विरासत कर के संदर्भ में बात की थी और कहा था यह अच्छा विचार है। कांग्रेस सांसद के अनुसार जिस कानून को कांग्रेस सरकार ने खत्म किया, भाजपा उसी मुद्दे को फिर से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को अभी से अपनी हार का अहसास हो गया है। इसलिए पार्टी के नेता ऐसे मुद्दे ढूंढ रहे हैं, जिनका जिक्र कांग्रेस के घोषणापत्र में नहीं किया गया।

अरबपति संपत्ति का प्रबंधन करते हैं
थरूर के अनुसार उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में देखा है कि अरबपति अपनी संपत्ति को प्रबंधित करने में माहिर हैं। उनके पास अपने नाम पर बहुत कम संपत्ति होती है और यह भी पाया कि अरबपतियों द्वारा जमा की गई संपत्ति की लागत सरकार को मिलने वाले राजस्व से अधिक थी।


विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन?
थरूर ने विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा कि एक साथ या एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे विपक्षी दल लोकसभा चुनाव के बाद जरूर एकजुट होंगे। गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री ऐसा होगा जो सरकार में शामिल अपने बराबर के लोगों में सबसे आगे होगा और सबकी बात सुनेगा। उन्होंने कहा कि एक दल को प्रचंड बहुमत के बाद बनी सरकार की तुलना में गठबंधन सरकारों के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास और प्रदर्शन बेहतर रहा है। बकौल थरूर, जनता इसे बदलाव का चुनाव मान रही है और भाजपा अपनी पकड़ खोती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed