फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thailand Foreign Minister Sihasak Phuangketkeow arrives in Delhi on his first official visit to India

Thailand: भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर थाईलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर से मिलेंगे सिहासक फुआंगकेटकेओ

Sun, 30 Nov 2025 05:54 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sun, 30 Nov 2025 05:54 AM IST
सार

Thailand Foreign Affairs Minister: थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ भारत के अपने पहले आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। उनका दौरा 2 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
Thailand Foreign Minister Sihasak Phuangketkeow arrives in Delhi on his first official visit to India
थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ दिल्ली पहुंचे - फोटो : ANI

विस्तार

थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ अपने पहले आधिकारिक चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका दौरा 2 दिसंबर तक चलेगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक थाई विदेश मंत्री 30 नवंबर को राजधानी में आधिकारिक बैठक करेंगे। उनका यह दौरा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ आज शनिवार को राजधानी में अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


1 दिसंबर को वे हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल 2 दिसंबर को भारत से प्रस्थान करेगा। 1 दिसंबर को, सिहासक फुआंगकेटकेओ समकक्ष मंत्री एस जयशंकर से हैदराबाद हाउस में बाइलेटरल बातचीत के लिए मिलेंगे। MEA की रिलीज़ में कहा गया है कि डेलीगेशन 2 दिसंबर को भारत से रवाना होगा।
विज्ञापन

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को थाईलैंड के विदेश मंत्री के राजधानी पहुंचने पर स्वागत किया और इसे रणनीतिक साझेदारी और स्थायी सभ्यता संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर करार दिया।

जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "थाईलैंड के विदेश मंत्री के रूप में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर सिहासक फुआंगकेतकेओ का हार्दिक स्वागत है। थाईलैंड के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी और स्थायी सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने का एक उपयुक्त अवसर है।"

बता दें कि अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक, थाईलैंड में थे। पीएम मोदी थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर दक्षिण-पूर्व एशियाई देश गए थे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने थाई समकक्ष पैतोंगटार्न शिनवात्रा के साथ बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता में नई ऊर्जा जोड़ी।

भारत और थाईलैंड ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया, जिनमें डिजिटल तकनीकों में सहयोग,  गुजरात के लोथल में नेशनल मेरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए एमओयू,  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में सहयोग,  पूर्वोत्तर भारत के विकास मंत्रालय और थाई विदेश मंत्रालय के बीच सहयोग साथ ही NEHHDC और थाईलैंड की क्रिएटिव इकॉनमी एजेंसी के बीच सांस्कृतिक और हस्तशिल्प सहयोग शामिल हैं।


भारत और थाईलैंड के बीच ऐतिहासिक रूप से गर्मजोशीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों ने 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे और वर्ष 2022 में इन संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed