फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorists used to talk to handlers through messaging app

तीन आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला : हैंडलर से मैसेजिंग ऐप के जरिए बात करते थे

Sat, 11 Jan 2020 05:28 AM IST
संजीव कुमार झा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jan 2020 05:28 AM IST
सार

  • हैंडलर से कॉल व व्हाट्स ऐप से बात नहीं करते थे आरोपी  
  • ख्वाजा मुईदीन तमिलनाडु मोड्यूल का सरगना था
  • मोड्यूल का चौथा आतंकी गुजरात में पकड़ा गया

विज्ञापन
Terrorists used to talk to handlers through messaging app
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आतंकी संगठन आईएस से प्रभावित तमिलनाडु मॉड्यूल के गिरफ्तार तीन कथित आतंकियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि वह हैंडलर से कॉल व व्हाट्सएप से नहीं बल्कि मैसेजिंग एप के जरिये बात करते थे।

विज्ञापन


इस एप पर मैसेज के जरिए बात होती है। विदेशी हैंडलर ने इनसे कॉल व व्हाट्सएप कॉल करने के लिए मना किया था। वह विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम करते थे और उसके कहने पर ही वह दिल्ली आए थे।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद कथित आतंकी  ख्वाजा मुईदीन (52), सैयद अली नवाज (32) और अब्दुल समद उर्फ नूर (28) को बृहस्पतिवार सुबह वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार किया था। इनका सरगना ख्वाजा मुईदीन है। विदेशी हैंडलर से वही बात करता था। अब्दुल समद तकनीकी रूप से मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत: विदेशी हैंडलर से मैसेजिंग एप के जरिये वही बात करता था। वह ख्वाजा मुईदीन के कहने पर बात करता था। विदेशी हैंडलर ने दिल्ली में रैकी करवा ली थी। आरोपियों को दिल्ली में सिर्फ वारदात को अंजाम देना था।


आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्हें ये पता नहीं होता था कि आगे क्या करना है और कहां जाना है। विदेशी हैंडलर जो कहता था आरोपी वही करते थे।

आरोपियों का कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि दिल्ली में क्या करना था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।

स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुजरात से इनके चौथे साथी जफर को पकड़ लिया गया है। गुजरात पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सूचना पर जफर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed