{"_id":"61d841b60aabf9540b1a6418","slug":"terrorist-attack-alert-on-rss-headquarters-in-nagpur-jaish-e-mohammed-terrorists-conducted-a-recce","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack Alert: संघ मुख्यालय समेत नागपुर के कई इलाकों में हमले की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terrorist Attack Alert: संघ मुख्यालय समेत नागपुर के कई इलाकों में हमले की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Fri, 07 Jan 2022 07:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:05 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने नागपुर के कई नामचीन इलाकों की फोटो ली हैं और उनका वीडियो भी बनाया है। इसके मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : Terrorist
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर में बड़े आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि आतंकी संगठन शहर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिन हमें सूचना मिली कि जैश-ए-मोहम्मद के कुछ आतंकियों ने नागपुर में कुछ स्थानों की रेकी की। हमने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। इसकी जांच अपराध शाखा कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने नागपुर के कई नामचीन इलाकों की फोटो ली हैं और उनका वीडियो भी बनाया है। इसके मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। नाकाबंदी कर दी गई है। बाहर से आने वाले हर शख्स की जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस जानकारी के बाद सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। सभी प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में संघ नेताओं पर आतंकी हमले की साजिश की बात सामने आई थी। उस वक्त बताया गया था कि हमले के लिए आतंकी आईईडी या विस्फोटकों से लदी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उस दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो दिल्ली के मुताबिक, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों के नेताओं को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन