{"_id":"58d30ac44f1c1b776a1a1de3","slug":"terror-attacks-decreased-after-surgical-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने बताया, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घटे आतंकी हमले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने बताया, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घटे आतंकी हमले
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट
Updated Thu, 23 Mar 2017 05:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि भारतीय सेना द्वारा पीओके में आतंकी लांच पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में कमी आई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में कहा कि 29 सितंबर की सर्जिकल स्ट्राइक से तीन महीने पहले राज्य में 110 आतंकी हमले हुए। इनमें 34 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए तथा सात नागरिकों की जान गई।
वहीं सर्जिकल स्ट्राइक के तीन महीने बाद 87 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 19 सुरक्षाकर्मियों को शहादत देने पड़ी और छह नागरिक मारे गए।
उधर, राज्यसभा में अहीर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में भी कमी आई है। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के इस ओर जानमाल का नुकसान कम हुआ है।
राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2016 में एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन की 228 और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 221 घटनाएं हुई। इस वर्ष फरवरी तक एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की 22 और सीमा पर 6 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता की बहाली की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। इसके लिए उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करना होगा। उन्होंने राज्यसभा में यह भी कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए सभी हितधारकों से बात करने के लिए तैयार है।