{"_id":"590161884f1c1b9928c0e621","slug":"temperature-down-light-rains-in-parts-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रात से बूंदाबांदी के बाद गुरूवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। साइबर सिटी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई है। बुधवार को तेज हवा के साथ शाम में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे सोमवार तक गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह लोगों को अधिक गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बीती रात बरसी बरखा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में एनसीआर के वायुमंडल में काफी अस्थिरता रही है। जहां एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश कर रहा था, तो दूसरी तरफ इसकी वजह से हरियाणा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया। इसकी वजह से दिल्ली के पास में हरियाणा में एक वेदर सेल बना, जिसके प्रभाव से डेढ़ किलोमीटर से लेकर 9 किलोमीटर की ऊंचाई तक वेदर एक्टिविटी शुरू हो गई। हरियाणा में बना वेदर सेल मंगलवार रात को बड़ी तेजी से दिल्ली की तरफ बढ़ा। इसकी वजह से रात को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आफत बनकर आई आंधी, बारिश के साथ गिरे ओले
मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, तेज हवा के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।
इसके अलावा केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में तड़के आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है।