{"_id":"5900e7534f1c1b9928c0e247","slug":"42-degrees-reached-mercury-severe-sunlight-did-not-bother","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री पहुंचा पारा, तपिश ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री पहुंचा पारा, तपिश ने किया बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सोमवार से हवा का रुख पुरवा से पछुआ हुआ तो गर्मी से हर कोई बेहाल हो उठा। बच्चे इससे निजात पाने को कुंडों और नदियों में छलांग लगाते दिखे तो तमाम छोटे-बड़े बर्फ के गोले खाते नजर आये। बुधवार को जिले में अप्रैल में अब तक का सर्वाधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
अगले तीन दिनों तक गर्मी के और कहर ढाने की उम्मीदें हैं। शनिवार को जनपद का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि यह एक साल पूर्व 30 अप्रैल 2016 के रिकार्ड 44 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री कम रहेगा।
इसी दिन देर शाम को या रात से हवा का रुख बदलने के बाद बदली होने तथा तापमान के गिरने की उम्मीदें हैं। इस दौरान आंधी के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज ने दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो सेटेलाइट के माध्यम से आईएमडी की साइट पर यह 42 डिग्री था।
विज्ञापन
न्यूनतम भी 26 डिग्री (सामान्य से तीन डिग्री अधिक) रहा। पछुआ हवा तेज होने से लू और गर्मी से हर कोई पूरे दिन परेशान रहा। सेटेलाइट से मिले अनुमान के अनुसार शनिवार को तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
शाम या रात से हवा का रुख एक बार पुन: बदलने और बदली होने के संकेत हैं। इससे तापमान गिरेगा व गर्मी-लू से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। शनिवार की शाम से मौसम का रुख बदला और बूंदाबांदी हुई तो किसानों पर एक बार फिर बीते रविवार की तरह आफत आ सकती है।
जिन्होंने गेहूं की मड़ाई नहीं की है और फसल खेतों-खलिहानों में पड़ी है। ऐसे किसानों को फसल छाया में रखना लाभकर रहेगा।