बजट से नाराज TDP ने की पार्टी मीटिंग, एनडीए से गठबंधन के मुद्दे पर गहन चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के आखिर तक लोकसभा चुनाव होने की सुगबुगाहट के बीच सियासी पारा गर्मा गया है। बजट के ऐलान के बाद एनडीए की साथी पार्टी टीडीपी ने इसकी आलोचना की थी, कहा जा रहा था कि वह एनडीए से अलग होने पर विचार कर सकते हैं। इसी बीच तेलगु देशम पार्टी ने अमरावती में पार्टी की पार्लियामेंट्री बैठक बुला ली।
चंद्रबाबू की अगुवाई में हुई बैठक के बाद गठबंधंन पर सस्पेंस के बादल मंडराने लगे। पार्टी से निकले नेताओं ने गठबंधंन पर अप्रत्यक्ष तौर पर बोलते हुए बताया कि प्रदेश के सीएम और पार्टी के सांसदों के बीच लंबी चर्चा हुई। टीडीपी सांसद श्रीनिवास ने कहा कि हमारा ध्यान राज्य के विकास पर है। जनता से जो वादे किए हैं उन्हें हर हाल में पूरा करना होगा। राज्य के लिए जो भी उचित होगा फैसला लिया जाएगा।
There'll be detailed discussion between CM & party MPs. We are more interested in development of the state & welfare of people & whatever State Reorganization Act promises must be fulfilled. Whatever is good for state, we'll do it : Kesineni Srinivas, TDP MP on BJP-TDP alliance pic.twitter.com/uF255Z3LVt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 4 February 2018
मीटिंग से पहले टीडीपी नेता राममोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम यहां बजट पर चर्चा के लिए एकत्रित हुए हैं। राजनीतिक गठबंधंन और राज्य का विकास, दोनों अलग अलग मुद्दे हैं।
मीटिंग में पार्टी के सीनियर लीडिर्स ने हिस्सा लिया। खुद चंद्रबाबू नायडू भी पार्टी में पहुंचे।Andhra Pradesh: Telugu Desam Party (TDP) Parliamentary Board meeting underway in Amaravati, party leader K.Rammohan Rao, on being asked about TDP-BJP alliance said, 'We are discussing about budget, political alliance is different and state govt development is different.' pic.twitter.com/ms4HJrg2p7
— ANI (@ANI) 4 February 2018
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों एनडीए की साथी पार्टी, तेलगु देशम पार्टी और बीजेपी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू पहले ही बीजेपी ने गठबंधंन को तोड़ने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बीजेपी मित्र धर्म का पालन नहीं कर रही है। ऐसे में अगर वह गठबंधंन जारी नहीं रखना चाहती है तो हम अकेले चलने के लिए तैयार हैं।Amaravati: Andhra Pradesh CM N.Chandrababu Naidu arrives for TDP Parliamentary Board meeting. pic.twitter.com/JdOa3w62ob
— ANI (@ANI) 4 February 2018