फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Updates Panel to address bifurcation issues hydrabad ghmc mayor brs congress news in hindi

Telangana Updates: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना विभाजन के मुद्दों पर बातचीत, बनेगा पैनल; GHMC मेयर से इस्तीफे की मांग

Sun, 07 Jul 2024 02:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Telangana Updates Panel to  address bifurcation issues hydrabad ghmc mayor brs congress news in hindi
तेलंगाना ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने शनिवार को अंतर-राज्यीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान दोनों ने 2014 में अविभाजित आंध्र के विभाजन से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों के समाधान के लिए मंत्रियों और अधिकारियों की समितियां गठित करने का फैसला किया। बैठक के बाद तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि मुख्यमंत्रियों ने यह भी निर्णय लिया कि दोनों राज्यों को नशीली दवाओं और साइबर अपराध के खतरे के खिलाफ मिलकर काम करना चाहिए। दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें प्रत्येक राज्य से तीन सदस्य होंगे और वे दो सप्ताह में मिलेंगे। समिति विभिन्न मुद्दों का समाधान खोजने का प्रयास करेगी। जिन मुद्दों को अधिकारियों के पैनल द्वारा हल नहीं किया गया है, उनके समाधान के लिए दोनों राज्यों के मंत्रियों की समिति बनाई जाएगी। जो मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री स्तर पर उठाया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

GHMC की बैठक में हंगामा, बीआरएस पार्षदों ने मेयर से इस्तीफा मांगा
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की मेयर विजय लक्ष्मी आर गडवाल क्षेत्रीय पार्टी छोड़कर तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद शनिवार को जीएचएमसी की बैठक में बीआरएस पार्षदों ने मेयर के इस्तीफे की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद अपनी मांग के समर्थन में तख्तियां लेकर मेयर के मंच पर खड़े हो गए। इसी बीच बीजेपी और एआईएमआईएम के सदस्यों के बीच हाथापाई भी हुई। एआईएमआईएम नगरसेवकों ने अपने भाजपा समकक्षों द्वारा तख्तियां ले जाने पर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम की दोस्ती के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, बैठक के दौरान मेयर ने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed