फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana human rights panel seeks report on boy death in attack by pigs near his home

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने सूअर के हमले में लड़के की मौत पर मांगी रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2020 01:23 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 23 Apr 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Telangana human rights panel seeks report on boy death in attack by pigs near his home
सांकेतिक तस्वीर

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को शहर के नागरिक निकाय से एक चार वर्षीय लड़के पर सूअर द्वारा किए गए घातक हमले की रिपोर्ट मांगी है। बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ बाला हक्कुला संघम (बीएचएस) द्वारा एक याचिका पर कार्रवाई करते हुए, आयोग ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के दक्षिण क्षेत्र आयुक्त को रिपोर्ट दर्ज करने और 17 जून को इसे पेश करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


चौंकाने वाली घटना मंगलवार शाम की है जब एक झोपड़ी में रहने वाला लड़का खेलने के लिए बाहर आया और खेलते-खेलते वह एक कूड़े के ढेर के पास पहुंच गया था जहां कुछ सूअरों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान उसके माता-पिता घर के अंदर ही थे।
विज्ञापन

 
कुछ राहगीरों ने कटे हुए शरीर को देखा और बच्चे के माता-पिता को इसकी जानकारी दी और इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। अपनी याचिका में,एनजीओ के अध्यक्ष अच्युत राव ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त को आवारा सूअरों और आवारा कुत्तों से अन्य बच्चों को बचाने के लिए निवारक उपाय खोजने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) और मृतक लड़के के परिवार को वित्तीय सहायता के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed