फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Telangana fire, Bhoiguda Fire Accident Many People Killed Alive In Hyderabad Fire Scrap Godown

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी

Wed, 23 Mar 2022 11:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 AM IST
सार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Telangana fire, Bhoiguda Fire Accident Many People Killed Alive In Hyderabad Fire Scrap Godown
हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। वहीं मौके पर मौजूद हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। तेलंगाना के सीएम केसी राव ने  आग में बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में भीषण आग में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।  
विज्ञापन


शटर बंद होने की वजह से फंस गए थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। आज सुबह आठ बजे तक 11 शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक मजदूर जो भागने में सफल रहा, उसे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब तीन बजे अलर्ट मिला और नौ दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक समय तक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइबर केबलों में आग लग गई थी
गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआं फैल गया और आग की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। गोदाम में खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे। हली मंजिल पर दो कमरे थे और सभी 11 शव एक कमरे से बरामद किए गए थे। एक दूसरे के ऊपर लेटे हुए थे। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed