फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM Revanth Reddy Assures Student Living in Abroad After Indian Student Syed Mazhar Ali Attacked

Telangana: 'आप दुनिया में जहां भी हैं, हम आपकी मदद करेंगे', विदेश में रह रहे छात्रों को सीएम ने दिया आश्वासन

Thu, 08 Feb 2024 08:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Feb 2024 08:35 AM IST
सार

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा 'हैदराबाद के एक छात्र सैयद मजहर अली पर हमले की खबर से बेहद परेशान हूं। इससे पहले बी. श्रेयस रेड्डी की भी ओहियो में  हत्या कर दी गई। मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील करता हूं कि वे विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर हमारी चिंताओं पर ध्यान दें।'

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy Assures Student Living in Abroad After Indian Student Syed Mazhar Ali Attacked
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विदेश में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर की और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें। सीएम रेड्डी ने विदेश में रह रहे राज्य के छात्रों के लिए एक हेल्प डेस्क भी लॉन्च करने का एलान किया। हाल ही में हैदराबाद के रहने वाले एक भारतीय छात्र सैयद मजहर अली पर अमेरिका के शिकागो में जानलेवा हमला हुआ। मजहर को शिकागो में चार युवकों ने लूटने की कोशिश की और उस पर जानलेवा हमला किया। 
विज्ञापन


सीएम ने विदेश मंत्री से की अपील
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा 'हैदराबाद के एक छात्र सैयद मजहर अली पर हमले की खबर से बेहद परेशान हूं। इससे पहले बी. श्रेयस रेड्डी की भी ओहियो में  हत्या कर दी गई। मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील करता हूं कि वे विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर हमारी चिंताओं पर ध्यान दें। हमारी सरकार विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए एक हेल्प डेस्क बनाएगी ताकि उन्हें जरूरत के वक्त मदद मिल सके। मैं तेलंगाना के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि आप दुनिया में चाहे कहीं पर भी हैं, कांग्रेस की सरकार वहीं आपकी मदद करेगी।'
विज्ञापन


अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं बढ़ीं
अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं में तेजी आयी है। बीती 6 फरवरी को भी अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक भारतीय छात्र समीर कामथ का शव मिला है। इस साल बीते 38 दिनों में ही अमेरिका में 7 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं से अमेरिका में रहने वाले भारतीय छात्रों में खौफ है और वहीं उनके भारत में रहने वाले परिजन भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में साल 2022 में 12 और साल 2023 में 30 भारतीय छात्रों की या तो मौत हुई है या फिर उनकी हत्या की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed