11:26 PM, 07-Dec-2023
सीएम रेड्डी ने बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बधाई दी। उन्होंने कहा, रेवंत रेड्डी गारू को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं राज्य की प्रगति और नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि वह तेलंगाना के विकास के लिए सहयोग की आशा करते हैं।
02:49 PM, 07-Dec-2023
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीएम बनने के बाद अपनी सरकार के दो बड़े फैसले किए। उन्होंने शपथग्रहण के बाद दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पहला कांग्रेस के घोषणापत्र में की गई छह चुनावी गारंटियों को निभाने की फाइल थी। वहीं, दूसरी फाइल दिव्यांग महिलाओं को नौकरियां मुहैया कराने से जुड़ी है।
01:48 PM, 07-Dec-2023
रेवंत रेड्डी कैबिनेट में ये नेता भी शामिल
सी दामोदर राजानरसिम्हा, कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने तेलंगाना में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सुरेश कोंडा, पोगुलेती श्रीनिवास रेड्डी को भी रेवंत कैबिनेट में शामिल किया गया है।
01:44 PM, 07-Dec-2023
कैबिनेट में किस-किसको मिली जगह?
रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।
01:32 PM, 07-Dec-2023
Revanth Reddy Oath Ceremony: भट्टी विक्रमार्क बने तेलंगाना के डिप्टी सीएम
तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
01:20 PM, 07-Dec-2023
Revanth Reddy Oath: रेवंत रेड्डी ने ली सीएम पद की शपथ
कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
01:04 PM, 07-Dec-2023
Revanth Reddy Cabinet Ministers: थोड़ी देर में शुरू होगा शपथग्रहण
रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी इस दौरान मंच पर ही दिखे।
12:45 PM, 07-Dec-2023
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोक कलाकारों ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम के बाहर नृत्य किया।
12:33 PM, 07-Dec-2023
तेलंगाना पहुंचे हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू
तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए होटल से रवाना हुए।
12:11 PM, 07-Dec-2023
Telangana CM Oath: रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण में पहुंचे कर्नाटक डिप्टी सीएम
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता को धन्यवाद करता हूं, हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें पूरा करेंगे..."