फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Telangana CM Oath Live: रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी CM, कैबिनेट में ये MLA भी शामिल

Thu, 07 Dec 2023 11:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 Dec 2023 11:32 PM IST
खास बातें

Telangana Chief Minister Revanth Reddy Oath Taking Ceremony Live: कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने चुनाव में मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस को हराया। यहां पढ़ें शपथग्रहण से जुड़े अपडेट्स...

विज्ञापन
Telangana CM Oath Taking Live Revanth Reddy Swearing-in Ceremony News Updates in Hindi
तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे रेवंत रेड्डी। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:26 PM, 07-Dec-2023
सीएम रेड्डी ने बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बधाई दी। उन्होंने कहा, रेवंत रेड्डी गारू को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं राज्य की प्रगति और नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि वह तेलंगाना के विकास के लिए सहयोग की आशा करते हैं।
02:49 PM, 07-Dec-2023
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीएम बनने के बाद अपनी सरकार के दो बड़े फैसले किए। उन्होंने शपथग्रहण के बाद दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पहला कांग्रेस के घोषणापत्र में की गई छह चुनावी गारंटियों को निभाने की फाइल थी। वहीं, दूसरी फाइल दिव्यांग महिलाओं को नौकरियां मुहैया कराने से जुड़ी है। 

 
विज्ञापन
01:48 PM, 07-Dec-2023

रेवंत रेड्डी कैबिनेट में ये नेता भी शामिल

सी दामोदर राजानरसिम्हा, कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने तेलंगाना में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सुरेश कोंडा, पोगुलेती श्रीनिवास रेड्डी को भी रेवंत कैबिनेट में शामिल किया गया है।
01:44 PM, 07-Dec-2023

कैबिनेट में किस-किसको मिली जगह?

रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।
01:32 PM, 07-Dec-2023

Revanth Reddy Oath Ceremony: भट्टी विक्रमार्क बने तेलंगाना के डिप्टी सीएम

तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
01:20 PM, 07-Dec-2023

Revanth Reddy Oath: रेवंत रेड्डी ने ली सीएम पद की शपथ

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:04 PM, 07-Dec-2023

Revanth Reddy Cabinet Ministers: थोड़ी देर में शुरू होगा शपथग्रहण

रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी इस दौरान मंच पर ही दिखे।
12:45 PM, 07-Dec-2023
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोक कलाकारों ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम के बाहर नृत्य किया।
12:33 PM, 07-Dec-2023

तेलंगाना पहुंचे हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू

तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए होटल से रवाना हुए।
12:11 PM, 07-Dec-2023

Telangana CM Oath: रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण में पहुंचे कर्नाटक डिप्टी सीएम

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता को धन्यवाद करता हूं, हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें पूरा करेंगे..."
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed