सौगात: 'केसीआर नगर' में दो रूम वाले 1320 घरों का सीएम ने किया उद्घाटन, नर्सिंग छात्रों का बढ़ाया वजीफा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राजन्ना सिरिसिला जिले के मांडेपल्ली में डिग्निटी हाउसिंग कार्यक्रम के तहत निर्मित दो रूम वाले 1,320 घरों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, तेलंगाना ने एक बयान में कहा कि सीएम केसीआर ने रविवार को शांतिनगर के मांडेपल्ली एंड नर्सिंग कॉलेज में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आईडीटीआर) का भी उद्घाटन किया। उन्होंने नर्सिंग छात्रों के लिए वजीफा भी बढ़ाया है।
CM inaugurated 1320 2 bedroom houses in KCR Nagar built at a cost of Rs 80 crore. He also inaugurated Institute of Driving, Training, and Research Centre (IDTR) at Mandepalli & Nursing College at Shantinagar on Sunday. He also hiked the stipend for nursing students: Telangana CMO pic.twitter.com/OlruHzz94F
— ANI (@ANI) July 4, 2021विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री केसीआर ने यह स्पष्ट किया है कि संयुक्त करीमनगर जिले के हर गांव में संपूर्ण जमीन सिंचाई के लिए गोदावरी नदी का पानी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलेश्वरम परियोजना के निर्माण के बाद सिरसिला जिला तेलंगाना के लिए पानी का मुख्य केंद्र बन गया है।
In united Karimnagar district, where Godavari river water flows, every village/acre, integrated with Godavari waters, CM KC Rao made it clear. He said Sircilla district became main centre for water for Telangana after the construction of the Kaleshwaram Project: Telangana CMO
— ANI (@ANI) July 4, 2021