{"_id":"5bdd52e6bdec2269b96c911f","slug":"telangana-assembly-elections-trs-changed-his-election-strategy-after-naidu-meets-with-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव: नायडू ने की राहुल से मुलाकात, टीआरएस ने बदला चुनावी प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: नायडू ने की राहुल से मुलाकात, टीआरएस ने बदला चुनावी प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू- राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश की सत्ता पर काबिज तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति पर दोबारा काम किया है। जिसमें उन उम्मीदवारों पर दोबारा विचार किया गया है जिन्हें प्रचार के दौरान जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है और जो मशहूर नहीं हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार टीआरएस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चुनाव रणनीति पर दोबारा ध्यान दे रहा है क्योंकि राज्य का राजनीतिक परिदृश्य बहुत तेजी से बदला है। इतनी तेजी से जितने की टीआरएस ने उम्मीद तक नहीं की थी। पार्टी के वह नेता जो गंभीरता से चुनावी प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने अब इस बात पर ध्यान देना शुरू कर दिया है कि आगामी चुनाव में जीतने के लिए वह सही रास्ते पर हैं या नहीं।
विज्ञापन
हालांकि टीआरएस के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इससे परेशान नहीं हैं। केसीआर अपनी चुनावी रणनीति को इस तरह से मजबूत बना रहे हैं जिससे लगे कि केवल टीआरएस को तेलंगाना के विकास में दिलचस्पी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'केसीआर विशेष रूप से ऑडियो-विजुअल माध्यम में दिलचस्पी ले रहे हैं ताकि जनता तक संदेश पहुंचाया जा सके।' टीआरएस ने टीडीपी के अध्यक्ष नायडू पर तेलंगाना के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। अब वह इस चीज पर नजर रखे हुए हैं कि नायडू का अगला कदम क्या होगा।
विज्ञापन
केसीआर के चंद्रबाबू नायडू पर किए गए मौखिक हमले का वह परिणाम नहीं मिला जिसकी टीआरएस नेता को उम्मीद थी। 1 नवंबर को कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नायडू ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर क्यों केसीआर ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है। मौखिक हमला करने के बाद टीआरएस नायडू के खिलाफ अपनी लड़ाई को दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जाना चाहता है। टीआरएस के नेताओं का कहना है कि पहले कांग्रेस उनकी प्रतिद्वंदी पार्टी थी लेकिन अब उनका कहना है कि नायडू कांग्रेस के लिए खेल खेल रहे हैं।