फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Assembly Election : Dissatisfaction in Congress leaders after release of first list

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं में बढ़ा असंतोष

Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly Election : Dissatisfaction in Congress leaders after release of first list

तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही उसके विधायकों में असंतोष बढ़ गया है। हैदराबाद की श्रीलिंगमपल्ली सीट से विधायक बिक्षापति यादव ने पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई है। गठबंधन में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस ने यह सीट टीडीपी को दे दी है।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में पदयात्रा आयोजित कर चुके थे। पार्टी ने कड़ी मेहनत करने का यह सिला दिया। राहुल गांधी ने वादा किया था कि किसी भी पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब क्या हो रहा है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, पूर्व मंत्री पोनल्ला लक्ष्मैया ने सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली रवाना हो गए हैं, जबकि आर कृष्णन ने पार्टी पर पिछड़ी जाति के नेताओं से भेदभाव का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस-टीआरएस में सीधी टक्कर : राव

टीआरएस का कहना है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस से हैं। भाजपा तो पिक्चर में कहीं नहीं है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस हमारी मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। भाजपा का तेलंगाना में कोई वजूद नहीं है।

राव ने दावा किया कि करीब 100 सीटों पर उनके प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे और उनका एक भी विधायक जीतकर नहीं आएगा। इस बीच, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हाराव ने कहा कि चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि हमें कम आंका जा रहा है, लेकिन मुझे भरोसा है कि नतीजे सकारात्मक रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed