फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Sircilla district, 18 year old girl was kidnapped in front of her father

तेलंगाना: पिता के सामने से लड़की के अपहरण मामले में नया मोड़, अब प्रेमी के साथ दुल्हन के जोड़े में आया वीडियो

Tue, 20 Dec 2022 01:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

तेलंगाना में कुछ बदमाशों ने 18 साल की लड़की का उसके पिता के सामने से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवती को जबरन खींचकर कार में बिठा लिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Telangana Sircilla district, 18 year old girl was kidnapped in front of her father
Telanagana Kidnapping Case - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को एक 18 साल की लड़की का उसके पिता के सामने से अपहरण कर लिया। सीसीटीवी में कैद घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। घटना चंदुर्थी मंडल के मुदेपल्ले गांव की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों में से एक जिसने अपना चेहरा छिपाने के लिए एक कपड़ा बांध रखा था। लड़की भागने की कोशिश करती है लेकिन बदमाश उसे जबरन खींचकर कार में बिठा लेता है। फिर कार का दरबाजा बंद कर देता है। पिता उस कार के पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं लेकिन सभी बदमाश फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला: पुलिस
वेमुलावाड़ा के डीएसपी नागेंद्र चारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हम उनका पता लगाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। घटना में चार लोग शामिल हैं। युवती पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। अब जब वह बालिग हो गई है तो हो सकता है कि वह (उसका प्रेमी) उसे ले गया हो। उन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


यहां देखें VIDEO...
मंदिर से पिता के साथ लौट रही थी लड़की
जानकारी के अनुसार लड़की अपने पिता के साथ मंदिर से दर्शन करके घर लौट रही थी। इसी दौरान सफेद कार में कुछ बदमाश आए और लड़की को जबरन खींचकर गाड़ी में बिठा लिया। लड़की के पिता को कुछ समझ में आता तबतक सभी बदमाश फरार हो गए। हालांकि, लड़की के पिता ने कार के साथ भागने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।

युवती का नया वीडियो आया सामने, दुल्हन की वेशभूषा में आई नजर
हालांकि, घटना के 12 घंटे से भी कम समय के भीतर 18 वर्षीय युवती का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह दुल्हन की वेशभूषा में नजर आ रही हैं। वीडियों में वह कहते हुए सुनाई दे रही है कि उसने उन पुरुषों में से एक से शादी की है जो उसका प्रेमी है। प्रेमी के साथ पहले भी भागने की कोशिश की थी। 

वीडियो में युवती यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि उसके पिता उनके अंतर-जातीय संबंधों के खिलाफ थे और उसे अब अपने पति और खुद की जान का डर सता रहा है। उन्होंने दस महीने पहले भी 'शादी' की थी। लेकिन तब युवक पर यौन उत्पीड़न और बाल विवाह का आरोप लगाया गया था क्योंकि तब वह नाबालिग थी। उम्र का बंधन अब दूर हो गया है।  

युवती ने कहा, आज सुबह की घटना की योजना नहीं बनाई गई थी। चूंकि चार लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जब उसे कार में लाया गया, तो उसे लगा कि उसका अपहरण किया जा रहा है। लेकिन जब उसने देखा कि यह वह आदमी है जिससे वह चार साल से प्यार करती है, तो उन्होंने एक मंदिर में शादी करने का फैसला किया। 


युवक किसी खाड़ी देश में काम करता है और अनुसूचित जाति (एससी) से ताल्लुक रखता है, जबकि महिला अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से ताल्लुक रखती है। उसके पिता ड्राइवर हैं, जबक वह एक कॉलेज की छात्रा है।पुलिस ने महिला की बरामदगी के लिए छह टीमों का गठन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed