आंध्र प्रदेश: टीडीपी के उपाध्यक्ष सोमेश्वर गौड़ की हत्या, पुलिस कर रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के देवानांकोंडा मंडल के उपाध्यक्ष सोमेशवर गौड़ की राजनीतिक रंजिश के चलते के वेंकटपुरम गांव में शनिवार को हत्या कर दी गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना टीडीपी के दो नेताओं की माओवादियों द्वारा हत्या किए जाने के एक महीने बाद हुई है। दोनों नेताओं को विशाखापट्टनम में दिन के उजाले में मार दिया गया था।
दोनों नेताओं के नाम अराकू से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव (48) और 52 साल के शिवेरी सोमा थे। सोमा पूर्व विधायक थे। दोनों को सरकार के प्रायोजित कार्यक्रम 'गांव दौरा' से लौटते समय निशाना बनाया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के विधायकों पर हुए इस हमले की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।
Andhra Pradesh: Someshwar Goud, TDP Vice President of Devanakonda mandal, killed allegedly over political revenge, in K. Venkatapuram village of Kurnool district; Police investigation is underway pic.twitter.com/PQIae3VYpk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 10, 2018