फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tauktae rising from Arabian Sea, heavy rains in Kerala, destruction possible in Gujarat

अरब सागर से बढ़ रहा ‘तौकाते’, केरल में भारी बारिश, गुजरात में तबाही संभव

Sat, 15 May 2021 01:25 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, कोट्टायम।
एजेंसी, कोट्टायम। Published by: Amit Mandal Updated Sat, 15 May 2021 01:25 AM IST
सार

  • कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश के आसार
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मछुआरों को वापस लौटने को कहा

विज्ञापन
Tauktae rising from Arabian Sea, heavy rains in Kerala, destruction possible in Gujarat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर इसके कारण भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इसका रूप और विकराल होगा और 18 मई की सुबह तक इसके गुजरात पहुंचने के आसार हैं, जहां इससे भारी तबाही की आशंका है। इस बीच एनडीआरएफ ने 53 टीमों को राहत कार्य के लिए तैनात करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


तूफान तौकाते की दस्तक से कोट्टायम में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोट्टायम के अलावा दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में सुबह 8:30 बजे से भारी बारिश दर्ज की गई। अनुमान है कि जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अरब सागर और लक्षद्वीप के इलाके में दबाव वाला क्षेत्र बना था और तूफान के शनिवार सुुबह तक गहरे दबाव में परिवर्तित होने के आसार हैं। यहां से चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए यह अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ेगा। इसके बाद विकराल रूप लेता हुआ यह तूफान उत्तर से होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। तौकाते 18 मई की शाम तक गुजरात व उससे लगते पाकिस्तानी तटीय क्षेत्र के तट से टकरा सकता है और इससे वहां भारी तबाही होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




म्यांमार ने दिया नाम, सरल भाषा में अर्थ ‘छिपकली’
भारतीय तट से गुजरने वाले साल के पहले चक्रवाती तूफान को ‘तौकाते’ नाम म्यांमार ने दिया है, इसका अर्थ है ‘गेको’ यानी छिपकली।

एनडीआरएफ की 53 टीम मोर्चा लेने को तैयार
चक्रवाती तूफान तौकाते से मोर्चा लेने के लिए पांच राज्यों में एनडीआरएफ की 53 टीमें तैयार हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि इनमें से 24 को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात कर दिया गया है वहीं शेष 29 टीमों को तैयार रखा गया है। 


बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार
मौसम विभाग ने अरब सागर से उठे तूफान तौकाते के 16-19 मई तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई है। साथ ही शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है कि गुजरात समेत अन्य आसपास के तटीय इलाकों में 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

रायगढ़ तट पर लौटीं 142 नावें
चक्रवाती तूफान की चेतावनी के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर मछुआरे 142 नावों के साथ लौट आए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 16 मई को मुंबई और कोंकण से गुजर सकता है। अरब सागर से लगे इन इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग जिलों में रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed