{"_id":"5c33d48cbdec2256b73ef9a6","slug":"tape-recorder-played-in-lok-sabha-tdp-mp-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में बजाया टेपरिकॉर्डर, जमकर नाचे टीडीपी सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में बजाया टेपरिकॉर्डर, जमकर नाचे टीडीपी सांसद
Tue, 08 Jan 2019 04:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
ShivPrasad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में बुधवार को सारी मर्यादा ताक पर रख कर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद एन शिवा प्रसाद ने टेपरिकॉर्डर पर एनटी रामाराव का गाना बजाया। चिमटा बजाते-कोड़े फटकारते जम कर नाचे-गाए। स्पीकर ने उन्हें दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया। उनके इस कृत्य से सब ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस बीच सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन में नाचने गाने और टेपरिकॉर्डर बजाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही एनटीआर के भेष में आए शिवा प्रसाद ने सबसे आगे की सीट पर टेपरिकॉर्डर रखा और एनटीआर का तेलुगु का गाना बजा दिया। यह दृश्य देख कर स्पीकर स्तब्ध हो गईं। वह जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक सांसद ने नाचना-गाना और कोड़े फटकारना शुरू कर दिया। चौतरफा विरोध के स्वर के बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर एन शिवा प्रसाद फिर से सदन में आए और इस बार चिमटा बजाना और घूम-घूम कर गाना गाना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी पक्षों के विरोध को अनसुना कर और जोर-जोर से गाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने वेल में खड़े अन्नाद्रमुक के तीन सांसदों के साथ शिवा प्रसाद को भी अगले दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया। हालांकि इसके बावजूद जब शिवा प्रसाद का गाना बजाना बंद नहीं हुआ, तो सदन की कार्यवाही फिर स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले स्पीकर इन दोनों दलों के 45 सांसदों को पांच दिनों के लिए निलंबित कर चुकी हैं।
विज्ञापन