फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilisai Soundararajan took charge as Puducherrys fifth women lt governor

तमिलिसाई सौंदर्यराजन बनीं पुडुचरी की पांचवीं महिला उपराज्यपाल, बोलीं-जनता की सेवा करने आई हूं

Thu, 18 Feb 2021 06:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पुडुचेरी, पीटीआई
पुडुचेरी, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Tamilisai Soundararajan took charge as Puducherrys fifth women lt governor
पुडुचेरी की उपराज्यपाल का तमिलिसाई सौंदर्यराजन - फोटो : ANI

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने बृहस्पतिवार को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।  शपथ के बाद उन्होंने कहा कि वह 'जनता की राज्यपाल' के तौर पर तथा संविधान के अनुरूप कार्य करेंगी। 

विज्ञापन


बता दें दो दिन पहले ख्यात आईपीएस अधिकारी रहीं किरण बेदी को पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से हटा दिया गया था। सौंदर्यराजन को राज निवास में आयोजित एक सादे समारोह में इस केन्द्र शासित क्षेत्र की पांचवी महिला उप राज्यपाल के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने तमिल भाषा में शपथ ली। मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


मेरे व जनता के बीच कोई अवरोध नहीं होगा
शपथ के बाद सौंदर्यराजन ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे पता है कि राज्यपाल की क्या शक्तियां हैं, उप राज्यपाल, मुख्यमंत्री, निर्वाचित सदस्यों और अधिकारियों की क्या शक्तियां हैं। वह राज्य की जनता की सेवा करने आई हैं। मेरे और जनता के बीच कोई अवरोध नहीं होगा । मैं हर मुद्दे पर ध्यान दूंगी और जनता की सेवा करूंगी।’ गौरतलब है कि मंगलवार को एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में बेदी को उपराज्यपाल पद से हटा कर राष्ट्रपति ने तेलंगाला की राज्यपाल सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमत खो चुकी है सामी सरकार
सौंदर्यराजन ने ऐसे वक्त में उपराज्यपाल का पद संभाला हैं जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक और विधायक के मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद पुडुचेरी सरकार ने बहुमत खो दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर कि विपक्षी दल ने बुधवार को उप राज्यपाल के कार्यालय में अर्जी दे कर मुख्यमंत्री को सदन में बहुमत साबित करने के निर्देश देने की मांग की है, उन्होंने कहा,‘मुझे इस बारे में पता है...।’ उन्होंने कहा , संविधान के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए मैं प्रतिवेदनों पर ध्यान दूंगी...।’ विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंदू, मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, मंत्री तथा अन्य गणमान्य हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। शपथ लेने के बाद उप राज्यपाल को राजनिवास के बाहर पुडुचेरी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed