{"_id":"5dc393c88ebc3e5aed7d95cb","slug":"tamil-nadu-student-kills-warden-after-complaint-to-parents-over-absence","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: माता-पिता से शिकायत के बाद इंजीनियरिंग के छात्र ने वॉर्डन की हत्या की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: माता-पिता से शिकायत के बाद इंजीनियरिंग के छात्र ने वॉर्डन की हत्या की
Thu, 07 Nov 2019 09:44 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तमिलनाडु में वॉर्डन ने इंजीनियरिंग के एक छात्र के घर वालों से उसकी शिकायत कर दी कि वह ज्यादातर समय कॉलेज में अनुपस्थित रहता है और छात्रावास में भी नहीं आता, जिससे गुस्साए छात्र ने वॉर्डन की चाकूओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह घटना तमिलनाडु के त्रिरुचिरापल्ली में हुई। जब 45 वर्षीय जी वेंकटारमण को एक छात्र ने चाकुओं से उनके पेट और गले पर हमला किया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र ने कॉलेज जाना बंद कर दिया था और हाल ही में वह अधिकारियों को बिना बताए चार दिनों के लिए छात्रावास से गायब था। जिसके बाद वार्डन ने छात्र की शिकायत उसके माता-पिता से कर दी।
विज्ञापन
माता-पिता को जब अपने बेटे की इस हरकत का पता चला तो उन्होंने उसकी जमकर डांट लगाई। जिससे गुस्साए छात्र ने पहले तो वॉर्डन से लड़ाई की और इसके बाद चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी।