फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Labor Welfare and Skill Development Minister CV Ganesan on attack on migrant workers Bihar Updates

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की नीतीश से बात, उत्तर भारत के मजदूरों से जुड़े मामले पर की बात

Sat, 04 Mar 2023 02:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Mar 2023 02:08 PM IST
सार

प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों पर तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया कि जानबूझकर अफवाहें फैलाने, सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने और राज्य में डर और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Tamil Nadu Labor Welfare and Skill Development Minister CV Ganesan on attack on migrant workers Bihar Updates
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में कथित रूप से उत्तर भारत के मजदूरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भारत की अखंडता के खिलाफ काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कानून अपना काम करेगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों पर तमिलनाडु सरकार की ओर से कहा गया कि जानबूझकर अफवाहें फैलाने, सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने और राज्य में डर और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच राज्य सरकार के मंत्री का बड़ा बयान भी सामने आया है। तमिलनाडु श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में उत्तर भारत के मजदूरों पर हमला किया जा रहा है। तमिलनाडु शांति के लिए जाना जाता है और ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रवासी मजदूरों पर कथित तौर पर हुए हमलों को लेकर बिहार सरकार की चार सदस्यीय टीम शनिवार को तमिलनाडु का दौरा करेगी। टीम स्थिति का जायजा लेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दौरे के बाद एक रिपोर्ट सौंपेगी। नीतीश कुमार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मैंने अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी निकालने को कहा। कल टीम भेजने के लिए बोला गया है, वह टीम जा रही है और एक-एक चीज देखेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed