{"_id":"68b32768ce3800313a0d4022","slug":"tamil-nadu-congress-sasikanth-senthil-indefinite-fast-continues-accuses-centre-of-stopping-ssa-funds-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल का अनिश्चितकालीन उपवास जारी, केंद्र पर लगाया फंड रोकने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल का अनिश्चितकालीन उपवास जारी, केंद्र पर लगाया फंड रोकने का आरोप
Sat, 30 Aug 2025 10:01 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:01 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने तमिलनाडु के लिए समग्र शिक्षा अभियान का 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का फंड रोके जाने के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास शुरू किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक कारणों से छात्रों और शिक्षकों का हक मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशिकांत सेंथिल
- फोटो : X-@s_kanth
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने केंद्र सरकार पर समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के फंड रोकने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भी अपना अनिश्चितकालीन उपवास जारी रखा। उनका कहना है कि केंद्र राजनीतिक कारणों से तमिलनाडु के छात्रों और शिक्षकों का अधिकार छीन रहा है। इस आंदोलन को धीरे-धीरे बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे बच्चों की शिक्षा बचाने की लड़ाई बताया है।
सेंथिल के उपवास स्थल पर कई समर्थक पहुंचे और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा था कि बच्चों की पढ़ाई मत रोको। वहीं, कांग्रेस सांसद मनिकम टेगोर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें राहुल गांधी द्वारा सेंथिल को समर्थन देते हुए दिखाया गया। इससे साफ है कि पार्टी के भीतर भी उनके आंदोलन को मजबूती मिल रही है।
ये भी पढ़ें- 'शहरों के फैलाव से सिमट रहे जंगल', जस्टिस सूर्यकांत बोले- विकास की कीमत चुका रहे वन्यजीव
विज्ञापन
फंड रोकने पर आरोप
तिरुवल्लूर से सांसद सेंथिल ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए एसएसए का 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का फंड रोका हुआ है। उनका आरोप है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार राजनीतिक कारणों से राज्य को शिक्षा फंड नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय ब्लैकमेल है और केंद्र सोचता है कि राज्य सरकार इस दबाव में झुक जाएगी।
छात्रों और शिक्षकों पर असर
सेंथिल ने कहा कि फंड न मिलने से सीधे तौर पर बच्चों और शिक्षकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस आंदोलन को सिर्फ राजनीतिक नजरिए से न देखें बल्कि इसे छात्रों के भविष्य की लड़ाई मानें। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां जैसे नीट और नए परीक्षाओं का थोपना भी तमिलनाडु के छात्रों के भविष्य को संकट में डाल रहा है।
ये भी पढ़ें- भयंकर बारिश से गुजरात बेहाल, 12 घंटे में ही कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; अलर्ट जारी
पहले भी उठ चुका है मुद्दा
गौरतलब है कि इस मुद्दे पर मई में ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह शिक्षा फंड रोककर राज्य की राजनीति को प्रभावित करना चाहती है। सेंथिल ने उपवास शुरू करने से पहले साफ कहा था कि जब तक केंद्र उनकी मांग पर जवाब नहीं देता और फंड जारी नहीं करता, वे यह संघर्ष जारी रखेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन