{"_id":"68b31b6b056a2ab9bb0b2a62","slug":"gujrat-rainfall-distress-due-to-heavy-rains-flood-like-situation-many-areas-within-12-hours-alert-issued-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujrat Rainfall: भयंकर बारिश से गुजरात बेहाल, 12 घंटे में ही कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; अलर्ट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujrat Rainfall: भयंकर बारिश से गुजरात बेहाल, 12 घंटे में ही कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; अलर्ट जारी
Sat, 30 Aug 2025 09:10 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:10 PM IST
सार
गुजरात में शनिवार को भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। पंचमहाल जिले के हलोल में 12 घंटे में 250 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेसरी नदी के उफान पर आने से गोधरा और हलोल के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई परिवार फंसे और एक पुलिया डूबने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
बारिश में डूबे घर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के मध्य हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। सबसे ज्यादा असर पंचमहाल जिले के हलोल तालुका में दिखा, जहां केवल 12 घंटे में 250 मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई मूसलाधार बारिश से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। मेसरी नदी उफान पर आ गई, जिससे गोधरा और हलोल के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
पंचमहाल जिले में बारिश से मेसरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की। गोधरा शहर के कई घरों में पानी भर गया और परिवारों को मदद के लिए बुलाना पड़ा। एक प्रमुख पुलिया जलमग्न हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा है।
ये भी पढ़ें- 'शहरों के फैलाव से सिमट रहे जंगल', जस्टिस सूर्यकांत बोले- विकास की कीमत चुका रहे वन्यजीव
विज्ञापन
तीन जिले भारी प्रभावित
हलोल के हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है। पंचमहाल, आनंद और माहिसागर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हलोल में 250 मिमी और आनंद जिले के उमरेठ में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। माहिसागर जिले के कडाना और संतरामपुर में भी 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों में कई गांव जलभराव से प्रभावित हुए हैं।
नर्मदा डैम और नदियों पर खतरा बढ़ा
नर्मदा जिले में सरदार सरोवर डैम के कैचमेंट एरिया में भी भारी बारिश हुई। साथ ही मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा नदी में 3.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे डैम का जलस्तर 136.74 मीटर तक पहुंच गया, जो कुल क्षमता का लगभग 93.56 प्रतिशत है। नर्मदा, वडोदरा और भरूच जिलों के नदी किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- 'गृह मंत्री के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान अनुचित', विपक्ष और रिटायर्ड जजों पर रिजिजू का पलटवार
अगले सात दिन और भारी बारिश की चेतावनी
एसईओसी के अनुसार, गुजरात में अब तक औसत वार्षिक बारिश का करीब 90 प्रतिशत हो चुका है। 44 तालुका में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। राज्य के 206 बांधों में से 104 हाई अलर्ट पर रखे गए हैं, जबकि 30 अलर्ट पर और 12 बांधों पर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। खेडा, आनंद, पंचमहाल, दाहोद और वडोदरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन