{"_id":"69fc26b1809d66207a020e9a","slug":"swearing-in-ceremony-of-new-assam-govt-to-be-held-on-may-12-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल; मुख्य सचिव ने की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल; मुख्य सचिव ने की पुष्टि
Thu, 07 May 2026 11:14 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 07 May 2026 11:14 AM IST
सार
असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। राज्य में 12 मई को इसके लिए समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। राज्य के मुख्य सचिव ने इसकी पुष्टि की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम नई सरकार शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा में वेटनरी फील्ड में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा और तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
उन्होंने बताया कि सुरक्षा और तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई है, जिसमें पुसिस महानिदेशक (डीजीपी) समेत अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल और समन्वय पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा गया है।
भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के लिए शाह पर्यवेक्षक नियुक्त
भाजपा संसदीय दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 में से 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। जिसमें भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ
हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले बुधवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणामों की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद लोकतांत्रिक परंपरा के तहत मंत्रिपरिषद का इस्तीफा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: चंद्रकांत रथ की मां ने कहा- दोषियों को फांसी नहीं, उम्रकैद की सजा मिले; BJP-TMC ने क्या कहा?
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
सरमा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश भी की, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। साथ ही नई सरकार के गठन तक मौजूदा सरकार को कार्यवाहक सरकार के रूप में काम जारी रखने को कहा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन