फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandranath Rath Murder Case updates political parties, leaders reactions tmc bjp congress cpim

पश्चिम बंगाल: चंद्रनाथ की मां ने की दोषियों के लिए उम्रकैद की मांग, जांच के लिए एसआईटी गठित; इलाके में तनाव

Thu, 07 May 2026 10:21 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 May 2026 10:21 AM IST
सार

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने टीएमसी के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया। वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उधर, कांग्रेस ने भाजपा-टीएमसी दोनों पर निशाना साधा। इसी बीच, चंद्रनाथ रथ की मां ने दोषियों के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Chandranath Rath Murder Case updates political parties, leaders reactions tmc bjp congress cpim
हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां - फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद उनकी मां हसिरानी ने गुरुवार को कहा कि वह चाहती हैं कि दोषियों को सजा मिले। उन्होंने कहा, मैं एक मां हूं। मैं नहीं चाहती कि उन्हें (दोषियों को) फांसी दी जाए। मैं चाहती हूं कि उन्हें उम्रकैद हो। उन्होंने यह इसलिए किया क्योंकि भाजपा सत्ता में आई है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व कई बारे इसे लेकर चिंता जता चुका है। हसिरानी रथ ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े कुछ लोगों ने पहले भड़काऊ बयान दिए थे और चुनाव के बाद नतीजों को लेकर धमकियों जैसी बातें कही गई थीं। 
विज्ञापन

 
हसिरानी ने कहा कि अगर उनके बेटे की मौत हादसे में होती तो उन्हें इतना दुख नहीं होता। लेकिन जिस तरह से उसकी हत्या की गई, वह बेहद दर्दनाक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या को लेकर कई बातें तृणमूल कांग्रेस की ओर से गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को हराया है, तबसे उनके परिवार को लगातार खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश रचने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले: चंद्रनाथ के छोटे भाई देव कुमार
वहीं, चंद्रनाथ की हत्या पर उनके छोटे भाई देव कुमार ने कहा, जिस किसी ने भी यह साजिश रची है, उसे सबसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हमने कल करीब दोपहर दो बजे उनसे बात की थी। 

देव ने कहा, कल वह (चंद्रनाथ) हमारे साथ बैठे थे और उन्होंने हमसे बात की थी। दोपहर दो बजे के बाद वह कोलकाता के लिए निकले। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
 

टीएमसी शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हत्या के मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह हत्या राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार (टीएमसी) के शासन में 'कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने' का सबूत है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के विधानसभा चुनावों में सत्ता खोने के बाद टीएमसी 'अराजकता' को बढ़ावा दे रही है। विधानसभा चुनाव परिणाम के 48 घंटे के भीतर अधिकारी के कार्यकारी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

एक भाजपा नेता ने कहा, विपक्ष के नेता से करीबी रूप से जुड़े व्यक्ति को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया है। यह दिखाता है कि ममता बनर्जी सरकार के तहत कानून-व्यवस्था कितनी बिगड़ चुकी है, जिसे बंगाल की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। अधिकारी ने गुरुवार को अपने करीबी सहयोगी की हत्या को 'ठंडे दिमाग से की गई हत्या' बताया और आरोप लगाया कि हमलावरों ने उत्तर 24 परगना जिले में हमला करने से पहले पूरी रैकी की थी।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?
चंद्रनाथ की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने कल केवल एसपी से बात की थी। एक डॉक्टर ने पहले उन्हें सूचित किया था कि चंद्रनाथ को सीने में दो गोलियां लगी हैं। उस समय खुद शुभेंदु अधिकारी को भी पूरी जानकारी नहीं थी। बाद में उन्हें बताया गया कि चंद्रनाथ अब नहीं रहे। उन्होंने इसे बेहद चौंकाने वाली घटना बताया और कहा कि दो दिन बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले ऐसी घटना होना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम पश्चिम बंगाल आ रही है और ऐसे समय में हुई यह घटना स्थिति को अलग नजरिये से देखने पर मजबूर करती है। समिक भट्टाचार्य ने आगे कहा कि कल चार राउंड गोलीबारी में कथित तौर पर तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हुई और एक अन्य मौत राजारहाट में हुई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के चुनाव जीतने के बावजूद उसके कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में 311 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। उन्होंने कई महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने मृतक चंद्रनाथ की मां के बयान की सराहना करते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत के बावजूद उनका संयम और गरिमा में बोलना बेहद असाधारण है।

हत्या के पीछे अभिषेक बनर्जी का हाथ: भाजपा नेता अर्जुन सिंह
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, सरकार का गठन तुरंत किया जाना चाहिए और स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाया जाना चाहिए। चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उन्होंने कहा, यह जांच का विषय है कि यह चुनाव के बाद की हिंसा है या इसके पीछे (टीएमसी महासचिव) अभिषेक बनर्जी का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसे एक निशानेबाज ने अंजाम दिया। अर्जुन सिंह ने यह भी दावा किया कि अभिषेक बनर्जी के कुछ पुलिस अफसरों से संबंध हैं, जो ऐसे कामों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना अभिषेक बनर्जी से जुड़ी हुई है।

घटना का राजनीतिकरण कर रही भाजपा: टीएमसी

तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा जांच पूरी होने से पहले ही इस घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। भाजपा को बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए। हमने ही इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। 
 

कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों की आलोचना करते हुए कहा कि वे हर त्रासदी को राजनीतिक लड़ाई में बदल देते हैं। राज्य कांग्रेस के एक नेता ने कहा, अपराधियों की गिरफ्तारी और न्याय सुनिश्चित करने पर फोकस होना चाहिए, न कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर। 

माकपा ने बिगड़ते राजनीतिक माहौल पर चिंता जताई

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भी इस हत्या की निंदा की और राज्य में बिगड़ते राजनीतिक माहौल पर चिंता जताई। माकपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, टीएमसी शासन में हिंसा और भय बंगाल की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बनते जा रहे हैं। प्रशासन को सख्ती और निष्पक्षता से काम करना चाहिए। हम इस हत्या की निंदा करते हैं और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। 

इस बीच, मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। फिलहाल, पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed