{"_id":"57014e544f1c1b411ec811c3","slug":"sushma-swaraj-said-indian-priest-safe-in-yemen-he-will-soon-deliver","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यमन में भारतीय पादरी सुरक्षित, जल्द छुड़ा लेंगे'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'यमन में भारतीय पादरी सुरक्षित, जल्द छुड़ा लेंगे'
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
सार
- भारतीय कैथोलिक परिषद को सुषमा स्वराज का आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमन के अदन शहर में अगवा भारतीय पादरी टॉम सुरक्षित हैं। उनकी रिहाई के लिए बातचीत जारी है। उन्हें जल्द स्वदेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आश्वासन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीवीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
विज्ञापन
फादर जोसेफ चिन्नायन के नेतृत्व में पादरियों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिल कर अगवा फादर टॉम अजहुनल्ली को छुड़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद फादर जोसेफ चिन्नायन ने मीडिया से कहा कि विदेश मंत्री ने अगवा पादरी को जल्द छुड़ाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 4 मार्च को अज्ञात बंदूकधारियों ने यमन में मदर टेरेसा मिशन ऑफ चैरिटी की ओर से संचालित वृद्धाश्रम से फादर टॉम को अगवा कर लिया था। इस दौरान बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि हमले की किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच, गुड फ्राइडे को खबर आई थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने फादर टॉम की हत्या कर दी है। फादर जोसेफ ने कहा कि यह खबर सही नहीं है। वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन