फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj hints at ISI hand in Indian clerics disappearance in Pakistan

सुषमा स्वराज ने कहा- मौलवियों के लापता होने के पीछे हो सकता है ISI का हाथ

Sat, 18 Mar 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sat, 18 Mar 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj hints at ISI hand in Indian clerics disappearance in Pakistan
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल)
नई दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह के गद्दीनशीं समेत दो भारतीय मौलवी पाकिस्तान पहुंच कर लापता हैं। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि इसके पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सुषमा ने कहा, इस मामले को भारत शीर्ष स्तर पर ले रहा है और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों से बात कर रहा है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, हम कराची में उनके होस्ट से भी बात करने की कोशिश कर रहे हैं। वे प्रेशर में हैं और भारतीय कमिशन के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन



आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक निजामुद्दीन दरगाह के गद्दीनशीं आसिफ निजामी और नाजिम निजामी बुधवार को लाहौर में मशहूर दाता दरबार गए थे और फिर वहां से कराची के लिए फ्लाइट ली थी। उनके परिवार के मुताबिक आसिफ को कराची जाने की इजाजत दे दी गई लेकिन अधूरे यात्रा कागजातों की वजह से नाजिम को लाहौर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र के मुताबिक इसके बाद नाजिम लाहौर एयरपोर्ट से गायब हो गए जबकि आसिफ कराची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद लापता हैं। भारत सरकार ने तुरंत यह मामला दिल्ली में पाकिस्तान सरकार के सामने उठाया और इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के जरिये भी इसकी चर्चा की।

 

परिवार वाले वापसी की दुआ कर रहे हैं

Sushma Swaraj hints at ISI hand in Indian clerics disappearance in Pakistan
भारतीय सूफी मौलवी (फाइल)

गौरतलब है कि आसिफ और नाजिम निजामी लाहौर में प्रसिद्ध दाता दरबार की यात्रा करने से पहले 8 मार्च को कराची अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। निजामुद्दीन दरगाह और दाता दरबार के गद्दीनशीं के एक दूसरे के यहां की यात्रा का पुरानी परंपरा रही है। 

परिवार वाले वापसी की दुआ कर रहे हैं
हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के दो उम्रदराज पीरजादा आसिफ अली निजामी और नाजिम निजामी की सकुशल वापसी के लिए परिवार वाले दुआ कर रहे हैं। दोनों लाहौर के दाता दरबार सूफी में जियारत करने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक नाजिम निजामी को कुछ लोगों ने लाहौर एयरपोर्ट पर विमान से उतार लिया। जबकि आसिफ अली निजामी कराची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां से लापता हो गए। परिवार वालों ने बताया कि दोनों छह मार्च को पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। दोनों टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गए थे। बुधवार को दोनों लाहौर में अपने परिवार वालों से मिलने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed