फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge on Delimitation: Congress Demands 25-Year Freeze on 543 Lok Sabha Seats, 33 pc Womens Quota from 2029

सियासत: महिला आरक्षण और लोकसभा परिसीमन पर कांग्रेस का नया दांव, खरगे ने सरकार के सामने कौन सी शर्तें रखीं?

Thu, 27 Aug 2026 05:24 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 27 Aug 2026 05:24 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाने और सरकार के प्रस्ताव सभी दलों व राज्य सरकारों के सामने रखने की मांग की है। कांग्रेस लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों और राज्यों की सीटों की संख्या अगले 25 वर्षों तक बनाए रखना चाहती है। साथ ही 2029 से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने की मांग है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि परिसीमन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति कैसे बनेगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Kharge on Delimitation: Congress Demands 25-Year Freeze on 543 Lok Sabha Seats, 33 pc Womens Quota from 2029
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिसीमन को लेकर सरकार की प्रस्तावित योजना सभी राजनीतिक दलों के सामने रखने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को अगले 25 वर्षों तक बरकरार रखने और 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की मांग भी दोहराई है।
विज्ञापन

खरगे ने सरकार से क्या मांग की?

खरगे ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि परिसीमन के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों को प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। उन्होंने यह मांग ऐसे समय दोहराई है, जब संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना को लेकर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

लोकसभा की 543 सीटों पर कांग्रेस का क्या रुख है?

खरगे ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है। लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या अगले 25 वर्षों तक नहीं बदली जानी चाहिए। इसके साथ ही राज्यों के हिसाब से लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या भी 25 वर्षों तक बरकरार रखने की मांग की गई है। कांग्रेस का तर्क है कि परिसीमन जैसे बड़े मुद्दे पर जल्दबाजी के बजाय व्यापक राजनीतिक चर्चा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के आरक्षण को लेकर क्या कहा गया?

कांग्रेस अध्यक्ष ने 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की मांग की है। कांग्रेस पहले भी लोकसभा की सीटों को 25 साल तक स्थिर रखने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करती रही है। इस महीने कांग्रेस कार्यसमिति ने भी इन दोनों मांगों को लेकर अपना रुख दोहराया था।

परिसीमन पर पहले भी क्यों हुआ है विवाद?

खरगे ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने 16 जुलाई को भी प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने और राजनीतिक दलों को प्रस्तावों के अध्ययन के लिए समय देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार को राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों के साथ चर्चा करनी चाहिए। खरगे ने 16 और 17 अप्रैल की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर जल्दबाजी का आरोप भी लगाया।

महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक का क्या हुआ था?

17 अप्रैल को लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका था। मतदान करने वाले 528 सांसदों में 298 ने विधेयक के पक्ष में और 230 ने विरोध में मतदान किया था। विधेयक को पारित होने के लिए 352 मतों की जरूरत थी। कांग्रेस ने इसके बाद भी परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अपनी मांगें जारी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed