फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma shuts down fake news report of sashi tharoor helping in kulbhushan jhadav case

विदेश मंत्रालय में नहीं है टैलेंट की कमी, सुषमा ने खारिज की जाधव मामले पर मीडिया रिपोर्ट

Wed, 12 Apr 2017 09:54 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 12 Apr 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Sushma shuts down fake news report of sashi tharoor helping in kulbhushan jhadav case
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें बताया गया था कि उन्होनें संसद में दिए गए अपने वक्तव्य को तैयार कराने में कांग्रेस नेता शशि थरूर की मदद ली थी। गौरतलब है कि विदेश मंत्री ने कुलभूषण जाधव को पाक की सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा देने पर सरकार की तरफ से संसद के दोनों सदनों में बयान दिया था।   
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा, 'मेरे मंत्रालय में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। मुझे कई सारे काबिल सचिवों का साथ मिला हुआ है, जो कि अच्छे से बयान तैयार कर सकते हैं'। 
विज्ञापन

 


इससे पहले मंगलवार सुबह मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि सुषमा ने संसद के दोनों सदनों में दिए गए अपने बयान का ड्रॉफ्ट तैयार कराने में थरूर की मदद ली थी। 
 

सुषमा के बयान को सराहा, थरूर हुए ट्रोल   

Sushma shuts down fake news report of sashi tharoor helping in kulbhushan jhadav case
कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान
विदेश मंत्री के ट्वीट करने के बाद सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने उनके इस बयान का सराहा, वहीं थरूर को ट्विटर यूजर्स ने  निशाने पर ले लिया। इससे पहले विदेश मंत्री ने संसद में कहा कि सरकार और भारत के लोग इस घटना को काफी गंभीरता से ले रहे हैं जिसमें बिना किसी प्रक्रिया का पालन किये हुए पाकिस्तान में एक निर्दोष भारतीय नागरिक को मौत की सजा का सामना करना पड़ रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा, हमारे पास इस सजा को सुनियोजित हत्या का कृत्य मानने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। सुषमा ने कहा कि अगर इस मौत की सजा पर अमल होता है, तब द्विपक्षीय संबंधों पर इसके प्रभाव पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार न केवल ये सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में सर्वश्रेष्ठ वकीलों की सेवाएं जाधव के लिए सुनिश्चित की जाएं बल्कि इस विषय को पाकिस्तान के राष्ट्रपति के समक्ष भी उठाया जायेगा।  

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का वकील खड़ा करना तो बहुत छोटी बात है, हम लोग राष्ट्रपति तक से जो बात करनी है, करेंगे और किसी न किसी तरह से जाधव को बचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed