{"_id":"5f5013de8ebc3e53365c0c9f","slug":"survey-says-fifth-of-chennai-residents-exposed-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः सर्वे में दावा-चेन्नई में हर पांच में से एक शख्स कोरोना संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः सर्वे में दावा-चेन्नई में हर पांच में से एक शख्स कोरोना संक्रमित
Thu, 03 Sep 2020 03:21 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Sep 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल चेन्नई में हर पांचवा व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो चुका है। हाल में हुए एक सीरो-सर्वे में ये जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
चेन्नई में किए गए सीरो सर्वे में सामने आया है कि शहर की 21.5 फीसदी आबादी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं शहर की 80 फीसदी आबादी कोविड-19 को लेकर अति संवेदनशील जोन में है। सर्वे में शहर के विभिन्न इलाकों से किए गए नमूनों में पाया गया है कि भिन्न-भिन्न इलाकों में संचरण का अलग-अलग स्तर है। सर्वे के लिए शहर के 12,405 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
इनमें से 2,673 लोग किसी न किसी रूप में वायरस से संक्रमित पाए गए। सीरो सर्वे में रक्त के नमूनों लिए जाते हैं जिनमें ये देखा जाता है कि क्या संबंधित व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस इन्फेक्शन के खिलाफ एंडीबॉडीज बने हैं या नहीं।
विज्ञापन
क्या है यह सीरो सर्वे
सर्वे के माध्यम से ये जानकारी जुटाई जा रही है कि कोरोना के फैलाव का स्तर क्या है और कितने फीसदी लोगों के शरीर में वायरस को लेकर एंडीबॉडीज विकसित हो रहे हैं। बता दें कि देश की राजधानी नई दिल्ली पहला शहर था जहां सीरो-सर्वे की शुरुआत हुई।