फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey report Increasing BJP influence among Bengal people, organizational issues in some areas

बंगाल की जनता के बीच बढ़ रहा भाजपा का प्रभाव, बन रही टीएमसी का विकल्प: सर्वे

Tue, 03 Nov 2020 02:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Nov 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Survey report Increasing BJP influence among Bengal people, organizational issues in some areas
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दो आंतरिक सर्वेक्षणों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में जनता के बीच भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है और वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का विकल्प बनकर उभर रही है, लेकिन पार्टी को अभी भी कुछ क्षेत्रों में संगठनात्मक मुद्दों का समाधान निकाला बाकी है।

विज्ञापन


भाजपा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से हटाने के लिए पुरजोर प्रयासों में लगी हुई है। अपनी और विपक्ष की ताकत और कमजोरी का पता लगाने के लिए भाजपा ने दो अलग-अलग एजेंसियों से प्रदेश के 78,000 बूथों पर लोगों के मिजाज का पता लगाने के लिए सर्वे कराया।
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि पार्टी ऐसा ही एक और सर्वे इस महीने के अंत में कराएगी। पहले के दोनों सर्वे 2019 के अंत और इस साल जुलाई में कराए गए। इन दोनों सर्वे को पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष पेश किया गया है। अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति में ये सर्वे अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक केंद्रीय भाजपा नेता का कहना है कि दूसरे सर्वे में पाया गया कि अम्फान चक्रवात के बाद तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों ने जमीनी परिस्थितियों में बड़ा बदलाव किया और यह परिवर्तन भाजपा के पक्ष में है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन के बावजूद विधानसभा चुनाव अलग माहौल और मुद्दों पर लड़े जाते हैं।


ऐसे में पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसलिए जमीनी हालात जानने के लिए सर्वे कराए गए। पार्टी की केंद्रीय यूनिट ने एजेंसियों को नियुक्त किया था और प्रदेश के कुछ ही नेताओं को इस बारे में जानकारी थी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी ऐसे सर्वेक्षण कराए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed