{"_id":"57ed93204f1c1bca7f5746d8","slug":"surgical-strike-is-a-trailer-nawaz-sharif-should-not-forget-1971-and-kargil-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सर्जिकल स्ट्राइक तो ट्रेलर है, नवाज शरीफ न भूलें 1971 व कारगिल युद्ध'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'सर्जिकल स्ट्राइक तो ट्रेलर है, नवाज शरीफ न भूलें 1971 व कारगिल युद्ध'
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि यह तो ट्रेलर है। अगर पाकिस्तान ने फिर दुस्साहस किया तो उसे और गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकवाद से भारत काफी त्रस्त है। प्रधानमंत्री ने जनता से जो कहा था, वह किया है।
विज्ञापन
देश की जनता बार-बार कह रही थी कि आतंकवाद फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। उन्होंने नवाज शरीफ के जवाबी कार्रवाई की धमकी के सवाल पर कहा कि नवाज को 1971 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जब पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कारगिल युद्ध के समय भी प्रधानमंत्री थे। उस समय क्या हुआ, पूरी दुनिया ने देखा। वह अमेरिका से सिफारिश कर रहे थे कि भारत हमें बख्श दे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर फिर किसी ने गुस्ताखी की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन