फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surges of rebellion after Maharashtra cabinet expansion Shiv Sena MP and BJP MLA clash

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बगावत के सुर, शिवसेना सांसद और भाजपा विधायक भिड़े

Wed, 01 Jan 2020 01:36 AM IST
योगेश साहू ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Jan 2020 01:36 AM IST
सार

  • शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक नाराज
  • दोनों पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
Surges of rebellion after Maharashtra cabinet expansion Shiv Sena MP and BJP MLA clash
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार के सोमवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई विधायक नाराज हैं। ये मंत्री पद की उम्मीदें लगाए थे। कई वरिष्ठ विधायक उद्धव के पहली बार विधायक बने बेटे आदित्य ठाकरे को मंत्री पद मिलने से नाराज हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस के 10, शिवसेना से 12 और एनसीपी से 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार में प्रमुख शिवसेना नेता और महाविकास आघाड़ी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजय राउत अपने भाई सुनील राउत को मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं। दोनों भाई शपथग्रहण समारोह में नहीं गए। वहीं कोल्हापुर जिले से विधायक प्रकाश आबिटकर रविवार रात मंत्रियों की सूची में अपना नाम आने पर घर से रवाना हुए लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।
विज्ञापन


शिवसेना के वरिष्ठ विधायक प्रताप सारनिक, सुनील प्रभु, रवींद्र वायकर, रामदास कदम और भास्कर जाधव भी मंत्री पद न मिलने की नाराजगी में शपथग्रहण समारोह से दूर रहे। उधर, शरद पवार के करीबी एनसीपी के बीड़ जिले के माडलगाव से लगातार चार बार विधायक प्रकाश सोलंके का इस्तीफा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर नहीं देखें। उन्होंने राजनीति से ही संन्यास लेने के संकेत दिए। कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले पीडब्ल्यूपी, बहुजन विकास आघाड़ी और स्वाभिमान शेतकरी संगठन भी महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हैं।

कांग्रेस में गुटबाजी
मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आ गई है। वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार शाम ही मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर खुद को नजरअंदाज किए जाने की शिकायत की। इनमें पृथ्वीराज चव्हाण, प्रणीति शिंदे, नसीम खान, संग्राम थोपटे, अमीन पटेल और रोहिदास पाटिल शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं का आरोप है कि खरगे ने कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुमराह किया। नाराज नेता दिल्ली जाकर सोनिया से मिलने की योजना बना रहे हैं।

विधायकों की नाराजगी इसलिए भी है कि राज्य विधानसभा की 288 संख्या में कुल 43 मंत्री ही हो सकते हैं। उद्धव मंत्रिमंडल में यह संख्या पूरी हो गई है। ऐसे में जल्द ही किसी नए को मौका मिलने के आसार नहीं हैं। अब तभी किसी नए विधायक को मौका मिलेगा जब कोई मंत्री इस्तीफा दे। मंत्रिमंडल में परिवारवाद भी खूब चला। 19 मंत्री राजनीति परिवारों से हैं।

शिवसेना सांसद और भाजपा विधायक भिड़े 

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में पुलिस ने शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर और भाजपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल के विरुद्ध एक-दूसरे की शिकायत पर मंगलवार को हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए। इन दिनों उस्मानाबाद में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। 
स्थानीय पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भगवान निंबालकर के अनुसार सोलापुर के अकलुज में निंबालकर के लोग भाजपा के तीन पंचायत सदस्यों को कथित रूप से उठा लाए थे ताकि उनसे राजनीति विरोध का मामला निबटा सकें।

जब भाजपा के पाटिल अपने लोगों को छुड़ाने अकलुज पहुंचे तो उनकी शिवसेना समर्थकों से भिड़ंत हो गई। शिवसैनिकों की शिकायत पर पुलिस ने पाटिल और उनके दस साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इसके बाद पाटिल के समर्थकों ने भी निंबालकर और उनके साथियों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed