फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat Hindu Man forcibly fed beef by Muslim Wife and brother-in-law, Dies by suicide

Gujarat: मुस्लिम महिला से रचाई शादी, पत्नी व साले ने जबरन खिलाया गौमांस, युवक ने की आत्महत्या

Tue, 30 Aug 2022 08:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Aug 2022 08:48 AM IST
सार

आत्महत्या करने से पहले रोहित सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने गौमांस न खाने पर जान से मारने की धमकी दी थी और उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
Surat Hindu Man forcibly fed beef by Muslim Wife and brother-in-law, Dies by suicide
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुजरात के सूरत में कुछ महीने पहले युवक द्वारा की गई आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक रोहित सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया और उसे जबरन गौमांस खिला दिया गया। इससे आहत होकर रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। एसीपी-बी डिवीजन जेटी सोनारा ने बताया कि रोहित की मां वीणा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह और सोनम अली एक मिल में साथ में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। रोहित ने जब यह बात परिवारवालों को बताई, तो वह इस शादी के खिलाफ थे। घर वालों की नाराजगी के बाद भी रोहित ने सोनम अली से शादी कर ली और अलग रहने लगा। इसके बाद रोहित के परिजनों से उससे नाता तोड़ दिया और किसी भी प्रकार का संपर्क रखना भी बंद कर दिया। 

विज्ञापन


जून में की थी आत्महत्या 
पत्नी सोनम अली और भाई मुख्तार अली द्वारा जबरन गौमांस खिलाए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद रोहित सिंह ने 27 जून को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था। इसके बाद सोनम और उसके परिवारवालों ने रोहित सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया और इसकी जानकारी भी मृतक के परिवार को नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट के जरिए हुआ खुलासा 
आत्महत्या करने से पहले रोहित सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने गौमांस न खाने पर जान से मारने की धमकी दी थी और उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। महीनों बाद रोहित के भाई को उसके दोस्तों के जरिए फेसबुक पोस्ट के बारे में पता चला। इसके बाद रोहित सिंह की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रोहित की मां वीणा देवी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रोहित और सोनम ने शादी कर ली। हालांकि, वह दोनों साथ में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed