{"_id":"5ff780fd6fa6cd1a686a00b0","slug":"supreme-court-will-hear-plea-of-banning-defectors-contesting-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दल-बदलुओं के चुनाव लड़ने पर पाबंदी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दल-बदलुओं के चुनाव लड़ने पर पाबंदी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
Fri, 08 Jan 2021 03:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:41 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर परीक्षण करने का निर्णय लिया है, जिसमें सरकार को गिराने के मकसद से इस्तीफा देने वाले विधायकों पर छह वर्ष तक चुनाव लड़ने और कोई भी सार्वजनिक पद लेने पर पाबंदी लगाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता जया ठाकुर की इस याचिका पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
पीठ ने उनसे चार हफ्ते में जवाब मांगा है। वकील वरिंदर कुमार शर्मा के जरिये दायर याचिका में कहा गया है कि दलबदलू को विधायिका के मौजूदा कार्यकाल तक किसी भी पारिश्रमिक वाले पद लेने से वंचित किया जाना चाहिए ताकि वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए इस्तीफा देने की भ्रष्ट प्रथा को हतोत्साहित किया जा सके। विधायक व सांसद के चुनाव में सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है, लेकिन वे निजी लाभ के लिए अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन