फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court wants the presence of Vijay Mallya in the contempt case against him

SC ने कहा-पेशी के वक्त कोर्ट में हो माल्या, लंदन से बोला- मिल रहा हूं मेहमानों से कर रहा हूं मौज

Fri, 14 Jul 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 14 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court wants the presence of Vijay Mallya in the contempt case against him
vijay malya
भारतीय बैंकों के कर्जदार विजय माल्या के खिलाफ चल रहे अवमानना केस को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुनवाई के दौरान वह विजय माल्या की मौजूदगी चाहता है। माल्या के सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर पेश न होने पर कोर्ट ने माल्या के वकील को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गिरफ्तारी से बचते फिर रहे उद्योगपति विजय माल्या इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए। न्यायालय की अवमानना में दोषी ठहराए गए विजय माल्या के लिए सजा तय करनी है। मालूम हो कि अदालती आदेश के बावजूद अपनी संपत्तियों की पूरी जानकारी न देने पर बीते 9 मई को सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अवमानना का दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन


माल्या को 10 जुलाई को अदालत में पेश होना था। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने तब इस मामले की तारीख 14 जुलाई मुकर्रर की थी। पीठ ने इस मामले में सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार को मदद करने का आग्रह किया भी किया था।  गौरतलब है कि माल्या पर भारतीय बैंकों के समूह का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और वह भारत से भागकर लंदन में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई के वक्त माल्या के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक सवाल खड़ा होता है। 

'भारत में मिस करने लायक कुछ भी नहीं'

Supreme Court wants the presence of Vijay Mallya in the contempt case against him
उधर विजय माल्या ने लंदन में कहा कि भारत में मिस करने लायक कुछ भी नहीं है। मीडिया ने विजय माल्या से सवाल किया कि वे लंदन में भारत को मिस करते हैं?  माल्या ने कहा, 'भारत में उनके लिए याद करने लायक कुछ भी नहीं है।

 

मेरा भारत में कोई नहीं रहता है। मेरे परिवार के कुछ सदस्य इंग्लैंड में रह रहे हैं और कुछ अमेरिका में हैं। मेरे सौतेले भाई-बहन सभी यूके के नागरिक हैं। इस लिहाज से भारत में कुछ भी याद करने लायक नहीं है।' लंदन में मेहमानों से मिल रहा हूं और मजे कर रहा हूं।'

माल्या ने अपने खिलाफ चल रहे अवमानना और बैंक लोन मामले को लेकर यह भी कहा कि 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं खुश हूं कि मेरा केस लंदन कोर्ट में चल रहा है जहां कि पक्षपात नहीं होता। माल्या ने कहा कि वे अब कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed