{"_id":"5960dcf64f1c1b4e3d8b45e0","slug":"pm-modi-asked-for-uk-s-cooperation-for-return-of-escaped-indian-economic-offenders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माल्या को वापस भारत लाने के लिए PM मोदी ने ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माल्या को वापस भारत लाने के लिए PM मोदी ने ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे से मांगी मदद
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे से मुलाकात कर भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मदद की मांग की है। इस दौरान बैंको का हजारों करोड़ लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या का भी जिक्र हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने भगोड़े माल्या को भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी। दोनों के बीच हुई इस बातचीत को रणनीतिक तौर पर बेहद अहम कहा जा रहा है। गौरतलब है कि माल्या पर भारतीय बैंकों के समूह का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और वह भारत से भागकर लंदन में रह रहा है।Germany: Prime Minister Modi met his British counterpart Theresa May in Hamburg, on the sidelines of the #G20Summit pic.twitter.com/kqby0cdAby
— ANI (@ANI_news) July 8, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई के वक्त माल्या के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक सवाल खड़ा होता है।
भारत सरकार को लग रहा है विजय माल्या की इस बात से डर
माल्या को लगता है कि अब उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं रह गई है क्योंकि उन्हें अहसास हो रहा है कि उनके भारत प्रत्यर्पण से संबंधित चल रहे मुकदमें में फैसला उनके खिलाफ आने वाला है। शायद यही वजह है कि गुरुवार को हुई मामले की ताजा सुनवाई को दौरान माल्या के वकील ने ब्रिटिश कोर्ट में भारतीय जेलों की बुरी स्थिति की बात कही।
वहीं, भारत सरकार को इस बात का डर है कि भगोड़ा माल्या जेलों की अच्छी स्थिति नहीं होने का फायदा उठा सकता है और इस मुद्दे पर सरकार को घर सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव राजीव महर्षि ने 23 जून को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सुमित म्युलिक को पत्र लिखकर राज्य में जेलों की स्थिति को लेकर कुछ पूछताछ की। दरअसल, संभावना यह है कि भारत वापसी पर माल्या को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।
केंद्रीय गृह सचिव का पत्र मिलते ही म्युलिक ने इसे अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. के. श्रीवास्तव के पास भेज दिया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, श्रीवास्तव ने कहा है कि पत्र में उठाए गए सवालों के जवाब जल्द-से-जल्द दिए जाएं। पत्र फिलहाल प्रमुख सचिव श्री कांत सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी के उपाध्याय के पास पहुंच चुका है।