फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ismail shia top leader Prince Rahim Aga Khan V arrives in India for week-long visit

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम: इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा?

Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
सार

इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता प्रिंस रहीम आगा खान पंचम सात दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। यहां वे आगा खान डेवलेपमेंट नेटवर्क के कामकाज की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे भारत में पीएम मोदी और राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
ismail shia top leader Prince Rahim Aga Khan V arrives in India for week-long visit
प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का स्वागत करते भारतीय अधिकारी - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

इस्माइली शिया मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम सात दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचे। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में कहा, '50वें इमाम के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत आए महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का गर्मजोशी से स्वागत है। यह यात्रा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ जारी सहयोग की समीक्षा करने और विभिन्न विकास तथा सामुदायिक पहलों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।'
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 15 सितंबर तक चलने वाले अपने दौरे के दौरान प्रिंस रहीम नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के अलावा प्रिंस रहीम अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का दौरा भी करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


प्रिंस रहीम को फरवरी 2025 में शिया इस्माइली मुसलमानों का 50वां वंशानुगत इमाम नियुक्त किया गया था। उनके पिता प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद ऐतिहासिक शिया इमामी इस्माइली परंपरा के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने 1,400 वर्षों के इतिहास में इस्माइली समुदाय का नेतृत्व एक जीवित, वंशानुगत इमाम करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के 35 से ज्यादा देशों में रहते हैं इस्माइली समुदाय के लोग
इस्माइली समुदाय 35 से अधिक देशों में रहता है और इसकी आबादी करीब 1.2 से 1.5 करोड़ बताई जाती है। प्रिंस रहीम आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की कई एजेंसियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। वह इंस्टीट्यूट ऑफ इस्माइली स्टडीज के कामकाज और इस्माइली समुदाय की सामाजिक प्रशासन से जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों पर भी करीबी नजर रखते रहे हैं। 


क्यों खास है ये दौरा?
प्रिंस रहीम का भारत दौरा आगा खान फाउंडेशन और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग की पृष्ठभूमि में हो रहा है। पिछले साल प्रिंस रहीम के पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ का निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया था, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed