{"_id":"616e8704e6040042530a4a00","slug":"supreme-court-to-hear-lakhimpur-kheri-matter-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fabindia Controversy: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी मामले की सुनवाई, बीते दिनों पीठ ने राज्य सरकार के खिलाफ जताई थी नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fabindia Controversy: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी मामले की सुनवाई, बीते दिनों पीठ ने राज्य सरकार के खिलाफ जताई थी नाराजगी
Tue, 19 Oct 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:21 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। 8 अक्तूबर को मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश हेमा कोहली की पीठ ने नृशंस हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर असंतोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ani
विस्तार
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की अगली सुनवाई 20 अक्तूबर (बुधवार) को सुप्रीम कोर्ट में होगी। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होगी। लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर वाहन चढ़ा दिया गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर वाहन चढ़ाने का आरोप है। इस मामले को लेकर आठ अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश हेमा कोहली की पीठ ने नृशंस हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर असंतोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था सवाल
शीर्ष अदालत ने पिछले दिनों मामले की सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल पूछा था और सबूतों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने आठ अक्टूबर को शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया था कि मामले में सभी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन