फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear 40 death penalty cases from today

सुप्रीम कोर्ट: मौत की सजा के 40 लंबित मामलों पर आज से करेगा सुनवाई, कई खतरनाक अपराधियों की याचिकाएं

Tue, 07 Sep 2021 07:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Sep 2021 07:46 AM IST
सार

  • सुनवाई के लिए सूचीबद्ध 40 मामलों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी आरिफ मोहम्मद का मामला भी शामिल है
  • आरिफ उर्फ अशफाक को 2000 के लाल किला हमले के मामले में दोषी ठहराया गया है जिसमें सेना के दो जवानों सहित तीन लोग मारे गए थे

विज्ञापन
Supreme Court to hear 40 death penalty cases from today
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट मौत की सजा के 40 मामलों पर मंगलवार यानी आज से सुनवाई शुरू करेगा। इस संबंध में एक सर्कुलर बुधवार (एक सितंबर) को अदालत द्वारा जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि इन मामलों को सात सितंबर से तीन-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। 

 बता दें कि मामलों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी मोहम्मद आरिफ से संबंधित मामले शामिल हैं। आरिफ उर्फ अशफाक को 2000 के लाल किला हमले के मामले में दोषी ठहराया गया है जिसमें सेना के दो जवानों सहित तीन लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

इन 40 मामलों में सुप्रीम कोर्ट से ही मौत की सजा के आदेश खिलाफ चार पुनर्विचार याचिकाएं भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक फांसी की सजा के फैसले को चुनौती देने वाली 40 याचिकाओं में सबसे ज्यादा सात मामले मध्यप्रदेश से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने पहले एक सितंबर से फिजिकल मोड में मामलों की अंतिम सुनवाई के लिए एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी और कहा था कि यह मंगलवार से गुरुवार तक कोविड-19 मानदंडों के सख्त पालन के साथ एक हाइब्रिड विकल्प को नियोजित करेगा।



28 अगस्त को महासचिव द्वारा जारी एसओपी ने स्पष्ट किया था कि अदालतें सोमवार और शुक्रवार को वर्चुअल मोड के माध्यम से विविध मामलों की सुनवाई करती रहेंगी। शीर्ष अदालत पिछले साल मार्च से कोविड -19 महामारी के कारण वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed