{"_id":"6ac3aac52fe871e30207a95a","slug":"supreme-court-three-new-judges-appointed-center-approves-collegium-recommendation-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र की मंजूरी: तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए प्रमोट; बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए जज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र की मंजूरी: तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हुए प्रमोट; बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए जज
Mon, 05 Oct 2026 07:19 PM IST
अमन मौर्या
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:19 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस- जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय और जस्टिस अपरेश सिंह सुप्रीम कोर्ट के नए जज बनेंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की मंजूरी दे दी है। इनमें गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से सलाह-मशविरे के बाद इन तीनों चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा इन तीनों चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट करने की सिफारिश किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई हैं।
ये भी पढ़ें: 'झोला उठाने का समय जल्दी आ रहा है': महंगी दवाओं को लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, क्या लगाए आरोप?
कॉलेजियम ने जारी किया बयान
सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कॉलेजियम ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर, 2026 को हुई अपनी बैठक में हाई कोर्ट के निम्नलिखित चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर प्रमोट करने की सिफारिश की है।' सिफारिश किए गए नामों में जस्टिस अग्रवाल (गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस; मूल हाई कोर्ट- इलाहाबाद), जस्टिस उपाध्याय (दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस; मूल हाई कोर्ट- इलाहाबाद) और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह (तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस; मूल हाई कोर्ट- झारखंड) शामिल हैं। 30 अप्रैल, 1966 को जन्मीं जस्टिस अग्रवाल को 21 नवंबर, 2011 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वह 23 जुलाई, 2023 को गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं।
विज्ञापन
मूलता: इलाहाबाद हाई कोर्ट से हैं जस्टिस उपाध्याय
16 जून, 1965 को जन्मे जस्टिस उपाध्याय को 21 नवंबर, 2011 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था और 6 अगस्त, 2013 को वह स्थायी जज बने। वह 28 मार्च, 2023 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के सीनियर जज बने। जस्टिस उपाध्याय को बॉम्बे हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया और उन्होंने 29 जुलाई, 2023 को शपथ ली। इसके बाद उनका ट्रांसफर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर हुआ और उन्होंने 21 जनवरी, 2025 को पद की शपथ ली।
ये भी पढ़ें: 'पारदर्शी नहीं है चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति': मणिशंकर अय्यर ने सीईसी पर उठाए सवाल, काम के तरीके पर क्या कहा?
झारखंड हाई कोर्ट में 2012 में एडिशनल जज बने थे जस्टिस सिंह
7 जुलाई, 1965 को जन्मे जस्टिस सिंह को 24 जनवरी, 2012 को झारखंड हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था और 16 जनवरी, 2014 को उन्हें स्थायी जज के तौर पर कन्फर्म किया गया। उन्होंने 20 दिसंबर, 2022 से 19 फरवरी, 2023 तक झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर काम किया। उन्होंने 17 अप्रैल, 2023 को त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली और बाद में उनका ट्रांसफर तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर हुआ, जहां उन्होंने 19 जुलाई, 2025 को शपथ ली। इन नियुक्तियों से सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या और मजबूत होगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में जजों की स्वीकृत संख्या को बढ़ाकर 37 करने का फैसला किया था (इसमें भारत के चीफ जस्टिस शामिल नहीं हैं)।