{"_id":"5b8ab5fa42c792465a6a63d7","slug":"supreme-court-judge-indira-banerjee-said-attempt-made-to-influence-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली अदालत में बोलीं सुप्रीम कोर्ट की जज, मुझ पर दबाव बनाने की हो रही कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुली अदालत में बोलीं सुप्रीम कोर्ट की जज, मुझ पर दबाव बनाने की हो रही कोशिश
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में सार्वजनिक सुनवाई के दौरान जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने होटल रॉयल प्लाजा मामले में अपने ऊपर दबाव बनाने और प्रभावित करने के प्रयास की बात कहकर सभी को चौंका दिया। यह घटना दो दिन पुरानी है, जब 30 अगस्त को कोर्ट नंबर-8 में जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस बनर्जी की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
जस्टिस मिश्रा ने जज को प्रभावित करने के प्रयास को अदालत की अवमानना के बराबर बताया है। जस्टिस बनर्जी के इस खुलासे के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने उनसे इस सुनवाई से नहीं हटने का अनुरोध किया और कहा कि इससे आगे भी दूसरों की तरफ से जजों को सुनवाई से हटाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
जस्टिस बनर्जी ने कहा कि अदालत को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही बताया कि किसी ने उन्हें भी प्रभावित करने के लिए टेलीफोन किया था।
विज्ञापन
हालांकि टेलीफोन करने वाले की जानकारी नहीं हो सकी। जस्टिस बनर्जी के इस खुलासे के बाद पीठ ने मामले की सुनवाई पूरी कर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि जस्टिस बनर्जी अगस्त में ही मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद से सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर प्रोन्नत की गई हैं।