{"_id":"5ccb717dbdec220750607482","slug":"supreme-court-gives-affidavit-to-close-the-search-operatiominingn-in-meghalaya-mining-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय खनन हादसा: सरकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट में सर्च ऑपरेशन बंद करने को हलफनामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय खनन हादसा: सरकार ने दिया सुप्रीम कोर्ट में सर्च ऑपरेशन बंद करने को हलफनामा
Fri, 03 May 2019 04:08 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, शिलांग
एजेंसी, शिलांग
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 03 May 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
खनन
मेघालय सरकार ने दिसंबर से अवैध कोयले की खान में लापता श्रमिकों की खोज के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन को बंद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तायेंसोंग ने बृहस्पतिवार को बताया कि हलफनामे में लापता लोगों के परिजनों ने भी ऑपरेशन को बंद करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि हम इस विषय पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
राज्य में पूर्वी जयंतिया पहाड़ी जिला के लुमथारी गांव में पिछले साल 13 दिसंबर को एक अवैध एवं संकरी कोयला खदान में लाइटिन नदी का पानी भर जाने के बाद 16 खनन श्रमिक लापता हो गए थे। एनडीआरएफ, नौसेना और थलसेना सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमों द्वारा पांच महीने तक चलाए गए तलाश अभियान में अब तक सिर्फ दो शव ही बरामद हो पाए हैं। शीर्ष न्यायालय ने 28 जनवरी को केंद्र और मेघालय सरकार को श्रमिकों का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जारी रखने को कहा था।