{"_id":"589fa6aa4f1c1bb51f3784a7","slug":"supreme-court-denied-hearing-on-the-application-of-sharab-bandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC का शराबबंदी की अर्जी पर सुनवाई से इनकार, कहा-मुद्दा अच्छा पर याचिका देने में देर कर दी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SC का शराबबंदी की अर्जी पर सुनवाई से इनकार, कहा-मुद्दा अच्छा पर याचिका देने में देर कर दी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता के दौरान उत्तराखंड में शराब पर पाबंदी लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इतना जरूर कहा कि यह मुद्दा सही है, लेकिन चुनाव की तारीख को देखते हुए अब इस पर विचार संभव नहीं है। मालूम हो कि 15 फरवरी को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने रविंद्र जुगरान की ओर दायर याचिका पर कहा कि इस पर सुनवाई के लिए अब देर हो चुकी है। पीठ ने कहा कि अगर आप पहले आते तो शायद हम इस पर कुछ कर सकते थे।
विज्ञापन
इससे पहले याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील श्वेता जैन ने पीठ से कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गत 30 दिसंबर को याचिकाकर्ता से अपना मसला निर्वाचन आयोग के समक्ष रखने के लिए कहा था और आयोग को कानून के तहत इस पर निर्णय लेने के लिए कहा था। लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद भी आयोग ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन