फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court agrees to give relief in the time limit for filing court cases Latest News Update

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट अदालती मामलों को दायर करने की समयसीमा में राहत देने पर सहमत, जानिए पूरा मामला

Mon, 10 Jan 2022 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jan 2022 10:50 PM IST
सार

संस्था ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से इस मामले पर 8 मार्च, 2020 और 27 अप्रैल, 2021 को जारी आदेशों को बहाल रखने की मांग की थी।

विज्ञापन
Supreme Court agrees to give relief in the time limit for filing court cases Latest News Update
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को देशभर में कोविड-19 के मामलों में आई उछाल के मद्देनजर न्यायिक और अर्ध-न्यायिक मंचों के समक्ष मामले दायर करने के लिए समयसीमा में राहत बहाल करने की मांग पर सहमत हो गया। सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) ने इस पर याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायाधीश एन नागेश्वर राव और सूर्य कांत की विशेष पीठ ने एससीएओआरए की याचिका पर गौर किया जिसमें कहा गया था कि सीमा अवधि में छूट के पूर्व के आदेश को बहाल रखा जाए ताकि अदालती मामलों में कानूनी रूप से अनिवार्य अवधि में केस या जवाब दाखिल न करने पर परिणाम न भुगतना पड़े। 
विज्ञापन


संस्था ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से इस मामले पर 8 मार्च, 2020 और 27 अप्रैल, 2021 को जारी आदेशों को बहाल रखने की मांग की थी। एससीएओआरए के अध्यक्ष शिवाजी जाधव ने कहा कि मौजूदा महामारी के दौर में कल तक 1.79 लाख कोरोना के मामले देश में सामने आए जिनमें से 147 लोग मारे गए हैं। इनमें से अकेले दिल्ली में 22,751 मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में इसमें राहत पर गौर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed